JOB Alert: युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का बड़ा अवसर, UDHD विभाग में 15,628 पदों पर भर्ती
11,244 पदों पर नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू

पटना। बिहार में युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नगर विकास एवं आवास विभाग (UDHD) ने राज्य के विभिन्न नगर निकायों में आम जनता को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध कराने और कार्यों के प्रभावी निष्पादन के लिए 15,628 नए पदों का सृजन किया है। विभाग के मंत्री जिवेश कुमार ने बुधवार को आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।
मंत्री ने बताया कि कुल सृजित पदों में से 11,244 पदों पर नियमित नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बाकी पदों को भी चरणबद्ध तरीके से भरा जाएगा। आने वाले महीनों में इन पदों पर भर्ती शुरू होने से राज्य के हजारों युवाओं को सरकारी सेवा में आने का अवसर मिलेगा।
बढ़े कार्य और जिम्मेदारियाँ
नगर विकास मंत्री ने कहा कि विभाग को सौंपे गए कार्यों और दायित्वों में लगातार वृद्धि हुई है। नगरीय क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे के विकास, स्वच्छता, स्वास्थ्य, आवास, राजस्व प्रबंधन और योजनाओं के क्रियान्वयन का दायरा लगातार बढ़ रहा है। इन दायित्वों को सफलतापूर्वक निभाने और आम लोगों को समय पर सेवाएँ उपलब्ध कराने के लिए नए पदों का सृजन किया गया है।
किन प्रभागों में होंगी नियुक्तियाँ
नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत कई प्रभाग (डिवीजन) संचालित हैं। नए पदों पर नियुक्तियाँ निम्नलिखित प्रभागों में की जाएंगी—
- प्रशासनिक प्रभाग
- स्वच्छता एवं अवशिष्ट प्रबंधन प्रभाग
- कल्याण एवं निबंधन प्रभाग
- राजस्व एवं लेखा प्रभाग
- टाउन प्लानिंग प्रभाग
- योजना प्रभाग
- स्वास्थ्य प्रभाग
- निगरानी दल प्रभाग
इन सभी प्रभागों में बड़ी संख्या में पद सृजित किए गए हैं। जिन पर नियुक्ति होने से विभाग की कार्यक्षमता बढ़ेगी और नगर निकायों में सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा।
युवाओं को मिलेगा सुनहरा मौका
मंत्री जिवेश कुमार ने कहा कि इन नियुक्तियों से न केवल विभागीय कार्यों में तेजी आएगी बल्कि राज्य के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका मिलेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियुक्ति प्रक्रिया पारदर्शी और मेरिट आधारित होगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना
- October 23, 2026छपरासारण में पटाखों की बिक्री पर सख्ती! ग्रीन पटाखों को ही मिल सकती है मंजूरी, रात 8 से 10 बजे तक आतिशबाजी
- October 23, 2026छपराChhapra Job Alert: छपरा में 3 नवंबर को लगेगा रोजगार मेला, 10वीं पास से बीटेक डिग्रीधारकों तक को मिलेगा मौका
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप



