छपरा में बहन से एकतरफा मोहब्बत करता था पड़ोसी भाई, शादी से इनकार करने पर कर दिया हत्या

छपरा। छपरा में एकतरफा प्रेम में हत्या का एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पड़ोस के भाई द्वारा बहन पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था। शादी नहीं किए जाने पर गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया है। घटना मढ़ौरा थाना क्षेत्र के जदौली बथान गावँ का बताया जा रहा है।मृतका की पहचान जदौली गांव निवासी नियामत अली के 15 वर्षीय पुत्री मुस्कान के रूप में हुआ है। घटना के बाद सोमवार को पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। जहा से पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौप दिया गया।
घटना के बारे में जानकरी देते हुए मृतक के परिजन के बताया कि पड़ोस के शिबू अली नामक युवक द्वारा मुस्कान पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था। किशोर मृतका मुस्कान से एकतरफा प्यार करता था। जिसको लेकर लड़के के परिजनों द्वारा भी शादी को लेकर दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन लड़की के परिजन शादी करने से मना कर दिए थे। जिसके बाद लड़का के परिवार वालो द्वारा धमकी दिया गया था। शनिवार के देर शाम में युवती की मां घाट से बाहर कुछ काम के लिए गई थी तभी घर मे शोर सुनाई दिया जब पहुची तो देखी की मुस्कान का शव पंखे से लटका हुआ है।
साथ मे आरोपी शिबू के परिवार वाले खड़ा है। जिसके बाद हल्ला मचाये जाने पर ग्रामीणों के आरोपियों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। मौत के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है जिसको लेकर पुलिस कैंप कर रही है।
घटना के बारे में जानकरी देते हुए मढ़ौरा थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र जदौली बथाना गांव में एक युवती का शव लटके हुए बरामद किया गया है।परिजनों का आरोप है कि हत्या कर शव लटकाया गया था। मृतका के परिजनों द्वारा आरोप लगाते हुए तीन लोगों को पकड़ पुलिस को सौंपा गया है। फ़िलहाल पुलिस सभी मामलों की अनुसंधान में जुटी हुई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट
छपराMarch 10, 2026छपरा में खुले में मांस-मछली बिक्री पर प्रतिबंध, बिना लाइसेंस वाले दुकानदारों पर गिरेगी गाज
क्राइमMarch 10, 2026Crime News: सारण में घर में घूसकर लूटपाट के दौरान अपराधियों ने चाकू गोदकर की महिला की हत्या







