छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा
सफर होगा आसान और आरामदायक

छपरा। यात्रियों की बढ़ती आवाजाही और सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने मऊ–कोलकाता के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन अप्रैल से जुलाई 2026 तक साप्ताहिक रूप से संचालित की जाएगी, जिससे पूर्वांचल और पश्चिम बंगाल के यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।
मऊ से कोलकाता तक ट्रेन का समय
रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 05096 मऊ–कोलकाता विशेष ट्रेन 08 अप्रैल से 15 जुलाई 2026 तक प्रत्येक बुधवार को मऊ जंक्शन से दोपहर 13:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन बेलथरा रोड, सलेमपुर, भटनी, सीवान, छपरा, सोनपुर, हाजीपुर, बरौनी, किऊल, झाझा, जसीडीह, आसनसोल, दुर्गापुर, बर्द्धमान, बैण्डेल और नैहाटी होते हुए अगले दिन सुबह 08:50 बजे कोलकाता पहुंचेगी।
कोलकाता से मऊ वापसी का समय
वापसी में, गाड़ी संख्या 05095 कोलकाता–मऊ विशेष ट्रेन 09 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक प्रत्येक गुरुवार को कोलकाता से दोपहर 13:20 बजे प्रस्थान करेगी और उन्हीं प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अगले दिन सुबह 07:45 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी।
ट्रेन की रेक संरचना
रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में यात्रियों की सुविधा के लिए कुल 19 कोच लगाए जाएंगे। इनमें
• एसएलआरडी (गार्ड व पार्सल यान) के 2 कोच,
• साधारण द्वितीय श्रेणी के 10 कोच,
• शयनयान (स्लीपर) के 5 कोच,
• वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (AC-3) का 1 कोच,
• तथा वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (AC-2) का 1 कोच शामिल हैं।
यात्रियों को मिलेगा लाभ
रेलवे के इस फैसले से बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी। खासकर गर्मी के मौसम और छुट्टियों के दौरान होने वाली अतिरिक्त भीड़ को नियंत्रित करने में यह ट्रेन अहम भूमिका निभाएगी।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
छपराMay 17, 2026सारण के इस गांव ने बदल दी वर्षों पुरानी परंपरा! मृत्यु भोज पर लगाया सामाजिक ब्रेक
पटनाMay 16, 2026अब बालगृह के बच्चे भी बनेंगे होटल मैनेजर और उद्यमी, 14 क्षेत्रों में मिलेगा फ्री प्रशिक्षण
पटनाMay 16, 2026अब दिव्यांगजनों के लिए पटना में चलेंगी 14 स्पेशल बसें, सीढियों की जगह होगा रैंप
पटनाMay 16, 2026अब किसानों को ईख मित्र ऐप से मिलेगी गन्ना खेती की जानकारी







