छपरा में चिमनी संचालक पर हुई गोलीबारी में माँ दर्ज करायी नामजद प्राथमिकी

छपरा। सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के महम्मदा में चेमनी संचालक गोली कांड मामले में घायल उत्सव कुमार सिंह की मां भैसमरा निवासी स्वर्गीय बृजेश सिंह की पत्नी सुमन देवी ने गड़खा थाने में प्राथमिक की दर्ज कराई जिसमें कहा कि 24 सितंबर को सुबह मेरे पुत्र उत्सव कुमार सिंह के मोबाइल पर पहाड़पुर निवासी उपेंद्र सोनी और रत्नेश राय द्वारा जमीन देखने की बात की गई।
इसके बाद 9:30 बजे सुबह उपेंद्र सोनी का पुनः फोन आया इसके बाद मेरा पुत्र अपने स्कॉर्पियो गाड़ी को सर्विस सेंटर में महम्मदा गया और अपना स्कॉर्पियो गाड़ी सर्विस हेतु देकर उपेंद्र सोनी और रत्नेश राय के साथ दोनों अपने साथ मोटरसाइकिल से जमीन दिखाने के लिए ले गया।जमीन दिखाकर दोनों महमदा स्थित सैनिक सर्विस सेंटर पर वापस लेकर आए मेरे लड़का जैसे ही वापस सर्विस सेंटर पहुंचा उसके तुरंत बाद दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।जिससे मेरे पुत्र को कई गोलियां लगी। जिसमें मेरा बेटा बुरी तरह घायल होकर जमीन पर गिर गया।
आसपास के लोग इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए सदर अस्पताल से पटना रेफर कर दिया गया।इस घटना में दोनों लोगों द्वारा सूची समझी साजिश व षड्यंत्र द्वारा घटना को अंजाम दिया गया है। सर्विस सेंटर के कर्मचारियों द्वारा मोबाइल में वीडियो भी बनाया गया है।प्राथमिक की दर्ज करने के बाद पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर कार्रवाई में जुट गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 27, 2026क्राइमChhapra News: पड़ोसियों से विवाद पड़ा भारी, मारपीट के 9 दिन बाद महिला की मौत, हत्या मामले में तीन गिरफ्तार
- August 27, 2026क्राइमChhapra Court: साढ़े पांच साल जेल में काटे, अब मिली बेगुनाही की आजादी; बेटे की हत्या के आरोप से बाइज्जत बरी हुई बबली खातून
- August 27, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण का कुख्यात ‘टाइगर’ आखिरकार पुलिस के शिकंजे में, STF ने रचा गिरफ्तारी का जाल
- August 27, 2026छपरासारण में जयप्रभा सेतु से उफनती सरयू नदी में कूदी इंजीनियरिंग की छात्रा, तेज धारा में बहकर हुई लापता



