छपरा

Job Alert : छपरा में 10वीं पास के लिए नौकरी का बड़ा मौका, 15 पदों के लिए होगा चयन

₹8,000 से ₹14,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा

छपरा। बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत अवर प्रादेशिक नियोजनालय, छपरा द्वारा युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर प्रदान किया जा रहा है।

निजी क्षेत्र की कंपनी Shivashakti Agritech Ltd. के सहयोग से 28 अप्रैल 2026 को एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया जाएगा।

मशरक में होगा नियोजन कैंप

यह जॉब कैंप मशरख स्थित KYP सेंटर (NRDP) परिसर, मलमलिया रोड, गुरुकुल स्कूल के समीप आयोजित होगा।

चयन प्रक्रिया सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चलेगी, जहां अभ्यर्थियों का ऑन-द-स्पॉट इंटरव्यू के माध्यम से चयन किया जाएगा।

₹8,000 से ₹14,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा

इस भर्ती अभियान के तहत सेल्स एग्जीक्यूटिव के कुल 15 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

चयनित उम्मीदवारों को ₹8,000 से ₹14,000 प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।

कार्यस्थल सारण एवं पूर्वी चंपारण जिला निर्धारित किया गया है।

इस जॉब कैंप में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं या स्नातक उत्तीर्ण होना आवश्यक है।

वहीं आयु सीमा 19 से 40 वर्ष तय की गई है।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा।

इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि और समय पर उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

यह पहल बेरोजगार युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Author Profile

Ankita Kumari
Ankita Kumari
अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

Ankita Kumari

अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

Related Articles

Back to top button