सारण में महिलाओं का गहना साफ करने के नाम पर करते थे लूटपाट, अब पुलिस ने भेजा हवालात
छपरा। हर्ष फायरिंग और अवैध हथियार के विरुद्ध सारण पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में तरैया थाना को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि 01 मोटरसाइकिल पर सवार 02 युवक हथियार के साथ मढ़ौरा से तरैया की ओर आ रहे हैं । उक्त सुचना पर आवश्यक कार्रवाई करते हुए तरैया थानान्तर्गत ग्राम- गवन्द्री SH- 73 से 02 युवकों को 01 अवैध देशी कट्टा, 03 कारतूस व चोरी के 04 आभूषण के खाली डब्बे के साथ गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों के द्वारा पूछताछ के क्रम में स्वीकार किया गया कि हमलोग महिलाओं के गहना साफ़ करने की बात बता कर उनका गहना छीन लेते या कभी-कभी उन्हें हथियार का भय दिखाकर गहना और पैसा लूट लेते हैं। इस सम्बन्ध में तरैया थाना काण्ड संख्या- 280/24, दिनांक – 28.06.2024, धारा- 411भा0द0वि0 एवं 25(1- b)a/26/35 आर्म्स एक्ट दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है । इस कार्रवाई में तरैया थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ,पुलिस अवार निरीक्षक प्रवेश कुमार एवं थाना के अन्य कर्मी शामिल थे।
गिरफ्तार अभियुक्त
1. विजय कुमार साह , पिता-स्व० बटोरन साह, सा०- लाल कोठी रोड , थाना- नगर , जिला- कटिहार
2. विशाल कुमार साह, पिता- स्व० सुधि साह, सा०- चिल्हाई घाट, थाना- टेंगडा, जिला- बेगुसराय
विजय कुमार साह का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास :
1. तरैया थाना कांड संख्या- 278/24, धारा- 341/323/379/420 भा0द0वि0 |
2. हाजीपुर थाना कांड संख्या- 643/23, धारा- 379/420 भा0द0वि0 |
3. नावकोठी थाना काण्ड संख्या- 91/24, धारा- 379 भा0द0वि |
विशाल कुमार साह का अबतक का ज्ञात आपराधिक इतिहास:-
1.तरैया थाना कांड संख्या- 278/24, धारा- 341/323/379/420 भा0द0वि0
2. नावकोठी थाना काण्ड संख्या- 91/24, धारा- 379 भा0द0वि |
ये समान हुआ जब्त:
– 1. देशी कट्टा :- 1
– जिन्दा कारतूस :- 3
– 3. मोटरसाइकिल :- 1
– आभूषण के खाली डब्बे : 4
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



