शिक्षक हितों के सशक्त पैरोकार बनकर उभरे डॉ. राहुल राज, मंत्री से मुलाकात में उठाए कई बड़े मुद्दे
शिक्षक समाज की ताक़त हैं, इन्हें मिलेगा न्याय
छपरा। सारण जिले के रिविलगंज प्रखंड प्रमुख सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भावी प्रत्याशी डॉ. राहुल राज ने शिक्षकों से जुड़ी गंभीर समस्याओं के समाधान को लेकर शिक्षा मंत्री से विशेष मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने शिक्षकों की सेवा निरंतरता, वेतनमान, अनुदान और पदस्थापन संबंधी कई महत्वपूर्ण मुद्दों को विस्तार से रखा और इनके समाधान की मांग की।
वरिष्ठ शिक्षकों के लिए वेतन वृद्धि की मांग
डॉ. राहुल राज ने मंत्री से आग्रह किया कि 19 वर्ष पूर्व नियोजित शिक्षकों एवं पुस्तकालय अध्यक्षों, जिन्हें अब राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त हो चुका है, उन्हें वेतन वृद्धि का लाभ दिया जाए। उन्होंने कहा कि यह कदम शिक्षकों के बीच व्याप्त असंतोष को दूर करेगा और उनके साथ नैसर्गिक न्याय सुनिश्चित करेगा।
प्रशिक्षित NCC शिक्षकों के लिए पदस्थापन
उन्होंने यह भी मांग रखी कि ANO के रूप में कार्यरत एनसीसी प्रशिक्षित नियोजित शिक्षकों को, उन विद्यालयों में पदस्थापित किया जाए जहां NCC आच्छादन उपलब्ध है। इस संबंध में विभागीय स्तर से शीघ्र आदेश जारी करने का अनुरोध किया गया।
अनुदानित संस्थानों की समस्याएं
- डॉ. राहुल राज ने वर्षों से लंबित वित्तरहित शैक्षणिक संस्थानों के बकाया अनुदान का भुगतान करने की बात कही।
- साथ ही, अनुदानित शिक्षकों को अनुदान के बदले वेतनमान देने के लिए शिक्षा समिति से शीघ्र अनुशंसा करने पर जोर दिया।
- उन्होंने यह भी मांग की कि निःशुल्क शिक्षा देने वाले वित्तरहित अनुदानित माध्यमिक विद्यालयों को उच्च माध्यमिक विद्यालय का दर्जा दिया जाए।
शिक्षा मंत्री का आश्वासन
ज्ञापन और मांगों को सुनने के बाद शिक्षा मंत्री ने सकारात्मक रुख अपनाया और कहा कि वरिष्ठ शिक्षकों की वेतन वृद्धि, प्रशिक्षित NCC शिक्षकों का पदस्थापन, अनुदानित संस्थानों के बकाया भुगतान जैसे मुद्दों पर शीघ्र ही विभागीय स्तर पर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। डॉ. राहुल राज ने शिक्षा मंत्री को शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से सुनने और समाधान का आश्वासन देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि सारण और पूरे बिहार के शिक्षक लंबे समय से जिन समस्याओं से जूझ रहे हैं, उनका समाधान जल्द निकलने की उम्मीद बंधी है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



