Crime News: छपरा में दिन-दहाड़े किशोर को मारी गोली, आपसी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच रेफर

छपरा। सारण जिले में आपसी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। हरनारायण छपरा गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े 17 वर्षीय किशोर को गोली मार दी गई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घायल किशोर की पहचान शिवम कुमार (17) के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई, वहीं पूरे गांव में तनाव का माहौल है।
आपसी रंजिश में गोली मारने का आरोप
जानकारी के अनुसार, घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। गुरुवार दोपहर बाद शिवम अपने घर के बाहर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस के दो युवक वहां पहुंचे और कथित रूप से पुरानी जमीन विवाद की रंजिश में उस पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से अफरातफरी मच गई। एक गोली शिवम के हाथ में और दूसरी पेट में लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घटना के तुरंत बाद परिजन और स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायल शिवम को आनन-फानन में छपरा सदर अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन स्थिति गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और हालत नाजुक बताई जा रही है।
पहले भी दी गयी थी धमकी
परिजनों का आरोप है कि आरोपी उनके पड़ोसी हैं और दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। शिवम के भाई ने बताया कि पहले भी कई बार आरोपियों द्वारा धमकी दी गई थी। गुरुवार को बिना किसी कहासुनी के सीधे गोली चला दी गई। परिवार ने इसे सुनियोजित हमला बताया है।
घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना अध्यक्ष ने अस्पताल पहुंचकर घायल के परिजनों से पूछताछ की। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
इस वारदात के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना से लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है।
पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस की नजर बनी हुई है, जबकि परिजन पटना में शिवम की सलामती की दुआ कर रहे हैं।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



