सारण के कॉलेज विहीन प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की होगी स्थापना
जिलाधिकारी ने इसुआपुर एवं तरैया स्थल का किया निरीक्षण

छपरा: बिहार सरकार की सात निश्चय-03 योजना के तहत “उज्ज्वल शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य” कार्यक्रम के अंतर्गत सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। Saran district के 09 कॉलेज विहीन प्रखंडों में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना के लिए विद्यालय चिन्हित किए गए हैं।
इन विद्यालयों में अस्थायी रूप से कॉलेज संचालन के लिए भवन, पेयजल, बिजली, शौचालय, अतिरिक्त कक्ष और अन्य आधारभूत सुविधाओं का आकलन किया गया है।
5 एकड़ भूमि अनिवार्य
स्थायी महाविद्यालय भवन निर्माण के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में न्यूनतम 5 एकड़ तथा शहरी क्षेत्रों में 2.5 एकड़ भूमि आवश्यक है।
डीएम ने किया स्थल निरीक्षण
Vaibhav Srivastava ने इसुआपुर और तरैया प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों एवं चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया।
इसुआपुर के बजरहिया में 5 एकड़ जमीन की मापी कर प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया गया।
मुख्य सड़क से संपर्क पथ चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया।
सिसवा स्थित उत्क्रमित मध्य एवं माध्यमिक विद्यालय में अतिरिक्त कक्ष कॉलेज संचालन हेतु चिन्हित करने का निर्देश दिया गया।
भवन मरम्मत, रंगाई-पुताई, पेयजल, शौचालय, आरओ, वाटर कूलर एवं बाउंड्री ऊंची करने का निर्देश दिया गया।
कंप्यूटर लैब को व्यवस्थित रखने और खेल मैदान व साइकिल स्टैंड निर्माण की कार्रवाई करने को कहा गया।
रसोइयों के लंबित मानदेय भुगतान हेतु जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया।
मध्याह्न भोजन के चावल भंडारण पर प्रधानाध्यापक से स्पष्टीकरण मांगा गया।
तरैया में भी निरीक्षण
तरैया प्रखंड के परौना विद्यालय परिसर में भी अतिरिक्त कक्ष चिन्हित कर मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही चहारदीवारी निर्माण, खेल मैदान विकास और पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने को कहा गया।
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा पदाधिकारी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता और संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।
Latest entries
छपराMarch 11, 2026Jamin Registry: छपरा में अब घर बैठे होगी जमीन की रजिस्ट्री, 80 साल से ऊपर के बुजुर्गों को डोर-स्टेप सुविधा
छपराMarch 11, 2026LPG Gas Cylinder: सारण में रसोई गैस की कालाबाजारी पर नकेल, DM ने तैनात किए 21 दंडाधिकारी
छपराMarch 11, 2026सारण में डिजिटल जनगणना से पहले अलर्ट, ओटीपी शेयर किया तो हो सकती है ठगी
छपराMarch 11, 2026सारण के प्रमंडलीय आयुक्त का आदेश: मार्च खत्म होने से पहले भरें सरकारी खजाना, सभी बालू घाटों की बंदोबस्ती आवश्यक







