छपरा-सोनपुर रेलखंड पर 18 दिनों से मेमू ट्रेन का परिचालन रद्द, यात्री परेशान

छपरा। छपरा-सोनपुर रेलखंड पर चलने वाली 63351 अप और 63352 डाउन मेमू ट्रेन पिछले 18 दिनों से रद्द है। इससे हजारों यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। रेलवे के इस फैसले से यात्रियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। होली की छुट्टियों के दौरान 14 से 16 मार्च तक इस ट्रेन का संचालन हुआ था। इसके बाद फिर से इसे बंद कर दिया गया।
सबसे ज्यादा दिक्कत शाम के समय सोनपुर लौटने वाले यात्रियों को हो रही है। सोनपुर से छपरा आने के लिए भी कोई ट्रेन नहीं है। यात्रियों को मजबूरी में सड़क मार्ग से सफर करना पड़ रहा है। पहले जहां 10 रुपये में ट्रेन का टिकट मिलता था, अब यात्रियों को 50 से 60 रुपये खर्च कर ऑटो या टेंपो से आना-जाना पड़ रहा है।
हाल्ट के यात्रियों की मुश्किलें बढ़ीं
इस ट्रेन के रद्द होने से डुमरी जुअरा हाल्ट के यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। यहां से पटना जाने वाली किसी भी मेमू ट्रेन का ठहराव नहीं है। यात्रियों के पास सफर के सीमित विकल्प बचे हैं। सुबह कुछ पैसेंजर ट्रेनें जरूर चल रही हैं, लेकिन उनके समय के कारण कई यात्रियों को दिक्कत हो रही है।
डीआरएम को सौंपा गया ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
यात्रियों की परेशानी को देखते हुए यात्री संगठनों ने डीआरएम सोनपुर को आवेदन दिया है। उन्होंने जल्द ट्रेन संचालन बहाल करने की मांग की है। संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे। यात्रियों का कहना है कि रेलवे को इस समस्या पर तुरंत ध्यान देना चाहिए।
डुमरी जुअरा हाल्ट पर अब तक नहीं रुकी ट्रेन, लोग नाराज
डुमरी जुअरा हाल्ट पर पटना जाने वाली सवारी गाड़ियों का ठहराव अब तक नहीं हो सका है। इससे यात्रियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। सारण के सांसद राजीव प्रताप रुडी ने रेलवे को ठहराव सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद कोई निर्णय नहीं हुआ। सांसद की अनुशंसा पर डीआरएम ने रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा था, लेकिन अब तक मंजूरी नहीं मिली।
इस कारण 05297 और 05298 पैसेंजर ट्रेन का ठहराव संभव नहीं हो सका। स्थानीय यात्रियों को भारी परेशानी हो रही है। लोगों का कहना है कि रेलवे उनकी मांगों को नजरअंदाज कर रहा है। यात्री संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ठहराव सुनिश्चित नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
क्या बोले डीआरएम
“ट्रेन रद्द होने की समीक्षा की जा रही है। जल्द पहल होगी। डुमरी जुअरा हाल्ट पर सवारी गाड़ी के ठहराव के लिए रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा गया है। निर्देश मिलते ही कार्रवाई होगी।”
– विवेक भूषण सूद, डीआरएम, सोनपुर
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद



