सारण में ड्यूटी के दौरान सब-इंस्पेक्टर की मौत, फर्ज निभाते-निभाते थम गई सांसें
वर्दी में ही विदा हो गए राणा प्रताप मंडल

छपरा। अमरता और कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण पेश करते हुए अपने फर्ज का निर्वहन करते समय अवतार नगर थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक (Sub-Inspector) राणा प्रताप मंडल (आयु लगभग 53 वर्ष) का असामयिक निधन हो गया। घटना राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 19 पर स्थित हराजी मोड़ (कल्लू चौक) SST चेकपोस्ट की है, जहाँ वे चुनावी ड्यूटी के तहत तैनात थे।
सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार की अलसुबह लगभग 3:45 बजे ड्यूटी के दौरान राणा प्रताप मंडल ने प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी को सूचना दी कि उनके सिर में तेज दर्द हो रहा है। इसके बाद वे कुछ देर के लिए शौचालय की ओर गए, जहाँ अचानक मूर्छित होकर गिर पड़े।
थाना पुलिस टीम ने तत्काल उन्हें नज़दीकी अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रथम दृष्टया चिकित्सकों ने मृत्यु का कारण ब्रेन हेमरेज बताया है। बताया जा रहा है कि गिरने के बाद मृतक के नाक और कान से रक्तस्राव हो रहा था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे। परिजनों को सूचना दे दी गई है। बताया जा रहा है कि वे अपने पैतृक आवास जिला सहरसा से सारण के लिए रवाना हो चुके हैं।
सारण पुलिस लाइन में स्वर्गीय राणा प्रताप मंडल को सम्मानपूर्वक अंतिम सलामी दी जाएगी, जिसके बाद पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार हेतु परिजनों को सौंपा जाएगा।
सारण पुलिस की ओर से जारी शोक-संदेश में कहा गया है “पुलिस अवर निरीक्षक स्वर्गीय राणा प्रताप मंडल के असामयिक निधन से हम सभी गहरे शोक में हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक-संतप्त परिवार को इस कठिन समय में धैर्य दें।”
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 8, 2026छपराRojagar Mela Chhapra: छपरा के 100 बेरोजगार युवकों को मिलेगी नौकरी, 25 हजार तक मिलेगा वेतन
- July 8, 2026करियर – शिक्षाबिहार में 101 अनुमंडलों में 720 बालक एवं 520 बालिका बेड की क्षमता वाले नए कन्या आवासीय विद्यालय खुलेंगे
- July 8, 2026क़ृषिMoti ki Kheti: तालाब से निकलेगा ‘सफेद सोना’, बिहार में मछली के साथ होगी मोती की खेती, 60% सब्सिडी देगी सरकार
- July 8, 2026छपराSaran News: रेलवे ओवरब्रिज पर दर्दनाक हादसा, डिवाइडर से टकराई बाइक, पुल से नीचे गिरकर युवक की मौत



