सारण में गृह रक्षकों के 690 रिक्त पदों पर बहाली के लिए यूनिवर्सिटी मैदान में होगा फिजिकल टेस्ट

छपरा। महानिदेशक सह महासमादेष्टा गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवाएं बिहार द्वारा सारण जिला अंतर्गत गृह रक्षों के स्वच्छ नामांकन हेतु उपलब्ध कराए गए 690 रिक्त पदों का आरक्षण कोटिवार रोस्टर आयुक्त सारण प्रमंडल द्वारा अनुमोदित किया गया है। इसमें गैर आरक्षित वर्ग के 276, अनुसूचित जाति के 110, अनुसूचित जनजाति के 7, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 124, पिछड़ा वर्ग के 83, पिछड़ा वर्ग की महिलाओं के 21 और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिये 69 पद शामिल है। इन सभी आरक्षण कोटियों में संबंधित कोटि की महिलाओं के लिए 35% क्षैतिक आरक्षण अनुमान्य होगा।
जेपी यूनिवर्सिटी छपरा के मैदान में होगा फिजिकल टेस्ट:
इन रिक्तियों के विरुद्ध गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन की प्रक्रिया के तहत लगभग 35 हजार आवेदन प्राप्त हुये हैं।सभी अभ्यर्थियों के शारीरिक दक्षता की जाँच जेपी यूनिवर्सिटी छपरा के मैदान में की जायेगी। नामांकन की प्रक्रिया के स्वच्छ एवं पारदर्शी ढंग से क्रियान्वयन को लेकर आज जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक आहूत की गई।
आधुनिक तकनीक का उपयोग
शारीरिक दक्षता परीक्षण में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जायेगा। यूएचएफ आरएफआईडी आधारित तकनीक का सहारा रेस की टाइमिंग रिकॉर्ड करने के लिये लिया जायेगा। इसके लिये सक्षम तकनीकी एजेंसी का चयन किया गया है। सभी अभ्यर्थियों को RFID चिप युक्त जैकेट पहनाया जायेगा। दौड़ में बैगर किसी मानवीय हस्तक्षेप के तकनीक के सहारे सभी आँकड़े रिकॉर्ड किये जायेंगे।
इसमें अभ्यर्थी का बायोमैट्रिक डाटा एवं फोटो कैप्चर, अभ्यर्थी का बायोमेट्रिक सत्यापन, सीसीटीवी का उपयोग, यूएचएफ आरएफआईडी आधारित रेस टाइमिंग सिस्टम, डिजिटल फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट मशीन का ऑटोमेटेड हाइट और चेस्ट मेजरमेंट के लिये उपयोग, लेजर बेस्ड डिजिटल लॉन्ग जंप/ शॉट पुट मेजरमेंट सिस्टम का उपयोग सुनिश्चित किया जायेगा।
प्रक्रिया पारदर्शी होगी
जिलाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि शारीरिक दक्षता के परीक्षण के क्रम में अभ्यर्थी का सत्यापन, वेट, हाइट, लेंथ एवं टाइम मेजरमेंट की प्रक्रिया को डिजिटल एवं ऑटोमेटेड माध्यम से सुनिश्चित किया जाए इससे कम से कम मैन्युअल हस्तक्षेप होगा तथा प्रक्रिया पारदर्शी होगी।
शारीरिक सक्षमता परीक्षण हेतु चयनित मैदान में समुचित व्यवस्था के लिए अपर समाहर्त्ता की अध्यक्षता में एक समिति का गठन किया गया है। जिसमें जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता पथ प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल तथा कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल शामिल हैं।
परीक्षण स्थल पर चिकित्सीय सहायता/ जांच एवं बायोमेट्रिक सिस्टम,वीडियोग्राफी, सीसीटीवी की व्यवस्था एवं जांच हेतु आधुनिक तकनीकी उपकरणों की व्यवस्था हेतु अभ्यर्थी शारीरिक जांच कोषांग का गठन किया गया है।
शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान विधि व्यवस्था के संधारण हेतु आवश्यक मानव संसाधन का आकलन अनुमंडल पदाधिकारी सदर छपरा, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, तथा वरीय जिला समादेष्टा बिहार गृह रक्षा वाहिनी सुनिश्चित करेंगे।
बैठक में अपर समाहर्त्ता, नगर आयुक्त, बंदोबस्त पदाधिकारी,अनुमंडल पदाधिकारी सदर,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, जिला कल्याण पदाधिकारी, वरीय जिला समादेष्टा बिहार गृह रक्षा वाहिनी, नजारत उपसमाहर्त्ता, जिला खेल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता भवन प्रमंडल, कार्यपालक अभियंता पीएचईडी, एजेंसी के प्रतिनिधि सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव
- July 14, 2026Railway Updateछपरा के रास्ते चलने वाली ग्वालियर-बरौनी स्पेशल ट्रेन का 21 फेरों के लिए अवधि विस्तार
- July 14, 2026छपरासारण में 900 एकड़ सरकारी जमीन की जमाबंदी रद्द, अवैध कब्जे के खिलाफ DM का बड़ा एक्शन



