सारण में भ्रष्ट तकनीकी सहायक को DM ने किया बर्खास्त, 50 हजार रूपये घूस लेते निगरानी ने किया था गिरफ्तार
डीएम का सख्त संदेश- रिश्वतखोरी पर नहीं मिलेगी कोई छूट

छपरा। सारण के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए पानापुर प्रखंड में कार्यरत पंचायती राज विभाग के संविदा तकनीकी सहायक मो० राजा करीम की सेवा तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दी है। आरोपी को पूर्व में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था।
जानकारी के अनुसार, विशेष निगरानी इकाई ने 24 सितंबर 2025 को मो० राजा करीम को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। इस मामले में विशेष निगरानी इकाई थाना कांड संख्या 20/2025 दर्ज किया गया था।
जांच में मिला पुख्ता साक्ष्य
निगरानी विभाग द्वारा प्रस्तुत साक्ष्यों, कॉल ट्रांसक्रिप्ट और गिरफ्तारी रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने कार्य के बदले रिश्वत की मांग की थी। विभागीय जांच में आरोप सिद्ध पाए गए।
नियमानुसार आरोपी को अपना पक्ष रखने का अवसर दिया गया, लेकिन उनका स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया गया और वे अपने बचाव में कोई ठोस साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके।
कठोर विभागीय कार्रवाई
पंचायती राज विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग के प्रावधानों के तहत इस कृत्य को गंभीर कदाचार और सेवा शर्तों का उल्लंघन मानते हुए जिलाधिकारी ने तत्काल प्रभाव से सेवा समाप्ति (टर्मिनेशन) का आदेश जारी किया।
रिश्वतखोरी पर नहीं मिलेगी कोई छूट
जिलाधिकारी ने कहा कि प्रशासन में पारदर्शिता और ईमानदारी सर्वोपरि है। किसी भी स्तर पर भ्रष्टाचार, पद के दुरुपयोग या आम जनता से अवैध वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई भी अधिकारी या कर्मचारी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है, तो उसके खिलाफ इसी तरह की सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारMay 10, 2026IAS Officer’s Transfer: बिहार में प्रशासनिक सर्जरी! सरकार ने जारी किया बड़े तबादलों का आदेश
देशMay 10, 2026PM मोदी बोले- एक साल तक सोना न खरीदें, विदेशी मुद्रा बचाने के लिए बड़ी अपील
Railway UpdateMay 8, 202640 साल पुराना रेलवे आरक्षण सिस्टम होगा अपग्रेड, AI बताएगा टिकट कन्फर्म होगी या नहीं
क्राइमMay 8, 2026Double Death Mystery: सारण में देवरानी-जेठानी की संदिग्ध मौत से गांव में हड़कंप, घर में मिला बॉडी







