चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
नवरात्रि में मैहर पहुंचना हुआ और आसान

छपरा। नवरात्रि मेला के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और सुगम आवागमन को सुनिश्चित करने के लिए मैहर स्टेशन पर 19 मार्च 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक 20 ट्रेनों के अस्थायी ठहराव की व्यवस्था की गई है।
मां शारदा धाम मैहर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत
यह निर्णय विशेष रूप से मां शारदा धाम मैहर आने वाले श्रद्धालुओं के लिए राहत भरा साबित होगा। हर साल नवरात्रि के दौरान यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, जिससे ट्रेनों में भीड़ काफी बढ़ जाती है। ऐसे में रेलवे द्वारा अतिरिक्त ठहराव की सुविधा यात्रियों को बड़ी सहूलियत प्रदान करेगी।
रेल प्रशासन के अनुसार, लोकमान्य तिलक टर्मिनल, छपरा, गोरखपुर, चेन्नई, रांची, सूरत, पुणे, मुजफ्फरपुर, रक्सौल, दुर्ग और नौतनवा जैसे प्रमुख शहरों को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण एक्सप्रेस और साप्ताहिक ट्रेनों को इस अवधि में मैहर स्टेशन पर रोका जाएगा।
इन ट्रेनों में 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-गोरखपुर एक्सप्रेस, 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-छपरा एक्सप्रेस, 12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस, 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर साप्ताहिक, 15268 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-रक्सौल साप्ताहिक, 18201 दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस, 11037 पुणे-गोरखपुर साप्ताहिक, 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनल-रांची साप्ताहिक, 22131 पुणे-बनारस साप्ताहिक और 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस जैसी प्रमुख गाड़ियां शामिल हैं।
इसके अलावा वापसी दिशा में भी 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, 12670 छपरा-चेन्नई, 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड, 15267 रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, 18202 नौतनवा-दुर्ग, 11038 गोरखपुर-पुणे, 18609 रांची-लोकमान्य तिलक टर्मिनल, 22132 बनारस-पुणे और 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस को भी मैहर स्टेशन पर अस्थायी ठहराव दिया गया है।
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सभी ट्रेनों का ठहराव निर्धारित समय के अनुसार 5 मिनट का होगा, जिससे यात्रियों को सुरक्षित और सुगम तरीके से चढ़ने-उतरने की सुविधा मिल सके।
यात्रियों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी की जानकारी हेल्पलाइन नंबर 139, Rail Madad मोबाइल ऐप या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अवश्य प्राप्त कर लें। नवरात्रि के पावन अवसर पर रेलवे की यह पहल श्रद्धालुओं के लिए न सिर्फ सुविधाजनक होगी, बल्कि उनकी यात्रा को भी आसान और सुरक्षित बनाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 26, 2026छपराSaran Flood Alert: सारण में बाढ़ का खतरा बढ़ा, डीएम का बड़ा अलर्ट- अधिकारी छोड़ नहीं सकेंगे मुख्यालय
- August 26, 2026छपरासारण में बाढ़ का अलर्ट: 40 किलोमीटर तटबंध का DM-SSP ने किया निरीक्षण
- August 26, 2026छपराChhapra News: पुल की रेलिंग पर बैठना पड़ा भारी, सारण में नदी में गिरने से युवक की मौत
- August 26, 2026छपराfolk singer Shekhar Suman: छपरा के प्रसिद्ध लोक गायक शेखर सुमन ने नदी में कूदकर दी जान, तलाश में जुटी एसडीआरएफ



