Chhapra News: कैश, शराब और संदिग्ध लेन-देन पर रेड की रणनीति, जिला प्रशासन ने कसी कमर
चुनाव में बेवजह के खर्च पर ब्रेक, जिलेभर में बनेगा निगरानी नेटवर्क

छपरा | आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार डिस्ट्रिक्ट इंटेलिजेंस कमिटी की बैठक जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमन समीर की अध्यक्षता में आयोजित की गई, जिसमें चुनावी खर्च की निगरानी को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई।
Chhapra News: छपरा में बनेगा आधुनिक मछली बाजार, ताज़ा मछलियों के लिए इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा
बैठक में निर्णय लिया गया कि जिले में एक्सपेंडिचर सेंसिटिव पॉकेट व विधानसभा क्षेत्रों की पहचान कर वहां निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए राज्यकर, मद्य निषेध, परिवहन, आयकर, बैंकिंग और पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
WJAI: निजी हित नहीं, सार्वजनिक सरोकार हो पत्रकारिता की पहचान: आनंद कौशल
Railway News: छपरा से चलकर लोकमान्य तिलक को जाने वाली स्पेशल ट्रेन का मार्ग बदला
बैंकों को दिए गए विशेष निर्देश
बैंकों को बड़े व संदेहास्पद लेन-देन पर नजर रखने और उन्हें रिपोर्ट करने का आदेश दिया गया है। इस क्रम में एलडीएम को कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
संयुक्त चेकिंग और रेड की योजना
अंतरराज्यीय और अंतरजिला चेकपोस्ट्स पर एक्साइज, ट्रांसपोर्ट, राज्यकर और पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें रेड करेंगी। जप्त किए गए माल और संदिग्ध ट्रांजेक्शन की रिपोर्ट के आधार पर सेंसिटिव क्षेत्रों की पहचान की जाएगी। इसके बाद उन क्षेत्रों में विशेष निगरानी और सख्ती की जाएगी।
स्वास्थ्य मिशन की सच्ची मिसाल: छपरा की डॉक्टर इशिका सिन्हा, जिन्होंने बच्चों की तकलीफ को अपना मिशन बना लिया
सभी विभागों में समन्वय का आदेश
बैठक में सभी विभागों को निर्देश दिया गया कि वे सूचना साझा करते हुए समन्वित रूप से कार्रवाई करें ताकि चुनाव पूर्व अवांछनीय गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण लगाया जा सके।
पुलिस अधीक्षक सहित सभी अधिकारी रहे मौजूद
इस महत्वपूर्ण बैठक में पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष सहित सभी संबंधित विभागों के जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराFebruary 14, 2026Chhapra News: मुजफ्फरपुर से चोरी हुई 3 लाख की अगरबत्ती लदी पिकअप वैन सारण से बरामद
छपराFebruary 14, 2026छपरा के यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल में अब 5 लाख तक मुफ्त इलाज की सुविधा
छपराFebruary 13, 2026Rojagar Mela: छपरा में नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी बहाली, 16 हजार मिलेगा सैलरी
छपराFebruary 13, 2026Bihar Transport News: परिवहन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 90 करोड़ से अधिक का जुर्माना







