स्वास्थ्य मिशन की सच्ची मिसाल: छपरा की डॉक्टर इशिका सिन्हा, जिन्होंने बच्चों की तकलीफ को अपना मिशन बना लिया
बच्चों की सेहत के लिए समर्पित छपरा की पहली महिला पीडियाट्रिशियन

छपरा। “स्वस्थ बच्चे ही देश का उज्ज्वल भविष्य होते हैं”, यह प्रेरणादायक संदेश रविवार को छपरा के श्यामचक स्कूल संसाधन केंद्र, ब्रह्मपुर पुल सतिवारा परिसर में आयोजित नि:शुल्क चिकित्सा शिविर में दिया गया। इस एक दिवसीय शिविर का आयोजन देव रक्षित न्यूबॉर्न एंड चाइल्ड केयर के द्वारा किया गया, जिसमें 200 से अधिक बच्चों का परामर्श के साथ नि:शुल्क इलाज और दवा वितरण किया गया।
Rail Museum: ट्रेन की सीटी और इतिहास की गूंज, गोरखपुर रेल म्यूज़ियम बना परिवारिक पर्यटन का हॉटस्पॉट
शिविर को संबोधित करते हुए प्रसिद्ध बाल रोग विशेषज्ञ और देव रक्षित न्यूबॉर्न एंड चाइल्ड केयर की संचालिका डॉ. इशिका सिन्हा ने कहा, “बच्चों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना न केवल उनके व्यक्तिगत विकास के लिए, बल्कि देश के समग्र विकास के लिए भी अत्यंत आवश्यक है। यदि प्रारंभ से ही बच्चों को उचित पोषण, स्वच्छता, टीकाकरण और मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल मिले, तो वे मजबूत समाज और देश के निर्माण में योगदान दे सकते हैं।”
उन्होंने बताया कि शिविर में आने वाले कई बच्चे मौसमी बीमारियों, कुपोषण, त्वचा संबंधी समस्याओं और अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे, जिनका सही समय पर इलाज नहीं हो पाया था। कुछ बच्चे केवल मेडिकल स्टोर से दवा लेकर स्वयं इलाज कर रहे थे, जो चिंताजनक है।
PMSBY: सिर्फ 20 रूपये के खर्च में पाएं 2 लाख का सुरक्षा बीमा, गरीबों की ढाल बनी योजना
गांव-गांव तक स्वास्थ्य जागरूकता पहुंचाना लक्ष्य : डॉ. रितेश कुमार रवि
देव रक्षित डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सेंटर के संस्थापक डॉ. रितेश कुमार रवि ने कहा कि शिविर का उद्देश्य केवल मुफ्त इलाज देना नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना भी है। उन्होंने कहा कि कई लोग संसाधन की कमी नहीं, बल्कि जानकारी के अभाव में अस्पताल नहीं पहुंचते। ऐसे शिविरों के माध्यम से उन्हें इलाज और परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
Railway News: छपरा से चलकर लोकमान्य तिलक को जाने वाली स्पेशल ट्रेन का मार्ग बदला
समाजसेवी नागेश्वर राय की अहम भूमिका
इस शिविर के आयोजन में समाजसेवी नागेश्वर राय की विशेष भूमिका रही। उन्होंने डॉक्टरों की टीम को आमंत्रित कर इस क्षेत्र के लोगों को मुफ्त चिकित्सा सेवा दिलाई। उन्होंने पूरी टीम की सराहना करते हुए कहा कि “यह कार्य समाज के उन लोगों तक स्वास्थ्य सुविधा पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आमतौर पर इससे वंचित रह जाते हैं।”
26kmpl माइलेज के साथ 7 Seater का मजा लेकर Launch हुई Maruti ertiga 7 seater कार जाने कीमत
शिविर में मौजूद रहे कई स्थानीय लोग और सहयोगी
इस अवसर पर डॉ. इशिका सिन्हा, डॉ. रितेश कुमार रवि, नागेश्वर राय, दीपक कुमार, सोनू कुमार यादव, बिट्टू राय, तूफान यादव, सनोज कुमार यादव, गगनदीप कुमार, रागिनी कुमारी, नितीश, मोनू, मुन्ना कुमार समेत कई लोग उपस्थित रहे और शिविर को सफल बनाने में सहयोग किया।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल
- July 10, 2026छपराPM Surya Ghar Yojana: ₹78 हजार तक सब्सिडी, डीएम बोले- यह सबसे उपभोक्ता-फ्रेंडली और किफायती योजना
- July 10, 2026क्राइमChhapra Crime News: कूड़ा फेंकने के विवाद में हुई थी हत्या, दो भाइयों को उम्रकैद की सजा



