छपरा में इस युवक ने Amazon से आर्डर किया मोबाइल, पैकेट खोलते हीं उड़ गया होश

छपरा। आजकल सभी लोग ऑनलाइन पेमेंट कर रहे हैं। सरकार भी इसको बढ़ावा दे रही है परंतु अब ठग भी ऑनलाइन के माध्यम से लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। कभी लाचारी तो कभी बीमारी तो कभी ब्लैकमेल कर युवाओं को ठगा जा रहा है। कभी-कभी तो ऐसा मामला देखने को सामने आती है कि कंपनी द्वारा मोबाइल के बदले देवी देवताओं की फोटो ,मार्बल और पत्थर पैक कर भेज दी जाती है।
एक ऐसा ही मामला सारण जिले के गड़खा प्रखंड के सरगट्टी गांव में देखने को मिला जहां पर एक युवक ने अमेजॉन से 40 हजार की मोबाइल बुकिंग की परंतु मोबाइल जैसे ही उसके पास आया उसे खोलकर वह हैरान हो गया, क्योंकि मोबाइल की जगह मार्बल के टुकड़े थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सरगट्टी निवासी सोनू पाठक द्वारा कुछ दिन पहले अमेजॉन पर विशेष ऑफर देखकर रेडमी 12 प्रो को 40 हजार रूपए की आनलाइन पेमेंट कर ऑर्डर किया था।
अमेजॉन से सोमवार को घर पर मोबाइल पहुंचा। पार्शल लाने वाले युवक के सामने ही जब मोबाइल को खोला गया तो उसमें मार्बल और पलाई की लकड़ी मिली। जिसके बाद ग्रामीणों ने मोबाइल डिलीवर करने वाले युवक को अपने पास बिठाकर कंपनी को घटना के बारे में सूचना दी।
छपरा के कर्मचारियों द्वारा कंपनी को मेल कर घटना के बारे में जानकारी देकर पैसा वापस करने की प्रक्रिया शुरू की गई। वही पार्सल लाने वाले युवक जितेश कुमार ने बताया कि 7 महीने से कम कर रहे हैं,परंतु पहली बार ऐसी घटना देखने को मिली है इससे लोगों में कंपनी के प्रति विश्वास कम होगी। वही यह घटना युवाओं के आंख खोलने वाली है की हर वक्त ऑनलाइन खरीदारी करने से बचें।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा
- August 21, 2026क्राइमBihar Contract Killers: बिहार में सुपारी किलरों की बनी कुंडली, STF ने 350 से ज्यादा को किया चिन्हित
- August 19, 2026क्राइमChhapra Crime News: रिविलगंज में हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का खुलासा, दो गिरफ्तार



