Bihar Election 2025: सारण के स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम सुरक्षित, चौबीसों घंटे पहरा, 14 नवंबर को खुलेगा सील
सुरक्षा के अभेद घेरे में छपरा का स्ट्रॉन्ग रूम

छपरा। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2025 के तहत प्रथम चरण में सारण जिले के सभी 10 विधानसभा क्षेत्रों — 113-एकमा, 114-मॉझी, 115-बनियापुर, 116-तरैया, 117-मढ़ौरा, 118-छपरा, 119-गड़खा (अ.जा.), 120-अमनौर, 121-परसा और 122-सोनपुर — में 6 नवंबर 2025 को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हुआ। जिले के कुल 3510 मतदान केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया पूरी की गई।
मतदान समाप्ति के बाद सभी ईवीएम (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) मशीनों को निर्वाचन अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं और केन्द्रीय प्रेक्षकों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए सुरक्षित रूप से सील बंद कर स्ट्रॉन्ग रूम में रखा गया है। सभी मशीनों को बाजार समिति, छपरा स्थित स्ट्रॉन्ग रूम में डबल लॉक सिस्टम के तहत सीलबंद किया गया है।
स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू
- पहला स्तर: अंदरूनी सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों को सौंपी गई है। प्रत्येक स्ट्रॉन्ग रूम पर कम से कम एक प्लाटून अर्द्धसैनिक बल तैनात है।
- दूसरा स्तर: बाहरी सुरक्षा व्यवस्था जिला पुलिस बल द्वारा सुनिश्चित की गई है।
- तीसरा स्तर: परिसर के चारों ओर सीसीटीवी कैमरे और 24×7 गश्त (राउंड-द-क्लॉक पैट्रोलिंग) की व्यवस्था की गई है।
आयोग के निर्देशानुसार, मॉक पोल के दौरान खराब पाई गई और अप्रयुक्त सुरक्षित मशीनों को भी अलग चिन्हित स्ट्रॉन्ग रूम में निर्धारित सुरक्षा व्यवस्था के तहत सुरक्षित रखा गया है।
निर्वाचन लड़ने वाले सभी अभ्यर्थियों को लिखित रूप से सूचित किया गया है कि वे अपने प्रतिनिधियों को स्ट्रॉन्ग रूम की सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी हेतु नियुक्त कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें केवल सुरक्षा की बाहरी परिधि तक ही रहने की अनुमति दी गई है। अभ्यर्थियों एवं उनके प्रतिनिधियों की सुविधा के लिए स्ट्रॉन्ग रूम का ड्यूटी चार्ट और गार्ड रजिस्टर भी उपलब्ध कराया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, 14 नवंबर 2025 को अभ्यर्थियों, निर्वाचन अभिकर्ताओं और केन्द्रीय प्रेक्षकों की उपस्थिति में वीडियोग्राफी कराते हुए स्ट्रॉन्ग रूम खोला जाएगा और मतगणना की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि समूचे स्ट्रॉन्ग रूम परिसर की सुरक्षा और निगरानी पर प्रशासन की पैनी नजर है। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। सुरक्षा प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जा रहा है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 6, 2026बिहारबिहार में 42.83 लाख परिवारों का पक्का घर पूरा, पीएम आवास योजना का 87.25% लक्ष्य हासिल
- October 6, 2026बिहारबिहार में अब नहीं होगा टेंडर घोटाला, ठेकेदार के साथ जिम्मेदार अफसरों पर भी गिरेगी गाज
- October 6, 2026TechnologyBSNL: गलत बिलिंग और सेवा में कमी पर BSNL को झटका, 6.69 लाख के बिल पर आयोग ने सुनाया बड़ा फैसला
- October 5, 2026क्राइमसारण में आर्म्स एक्ट मामले में दो दोषी करार, तीन अभियुक्त बरी; सजा के बिंदु पर 29 अक्टूबर को होगी सुनवाई



