निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 200 बच्चों का जांच कर किया गया दवा का वितरण

छपरा। शहर के कटहरीबाग स्थिति रिबेल किड्स केयर, जेडी स्कूल के परिसर में शुक्रवार को यदुवंशी राय निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।निःशुल्क चिकित्सा शिविर में छपरा शहर के नगरपालिका चौक स्थित सात्विका न्यूबॉर्न एंड चाइल्ड केयर के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. इशिका सिन्हा द्वारा परामर्श दिया गया। आवश्यकता अनुसार दवा का भी वितरण किया गया।
आयोजित शिविर में डॉ इशिका सिन्हा ने बताया कि ठंड के मौसम में बच्चों को केवल सर्दी-जुकाम ही परेशान नहीं करता। बल्कि बुखार, उल्टी-दस्त, स्किन इंफेक्शन या रैशेज और फुंसियां, पेट दर्द, ड्राय कफ, डिहाइड्रेशन, निमोनिया, वायरल इंफेक्शन आदि भी हो सकता है। उन्होंने कहा कि सर्दियों में छोटे बच्चों को गर्म रखना आवश्यक है। ऐसा ना होने पर वह बीमार पड़ सकता है। ठंड लगने पर बच्चों को सर्दी-जुकाम और खांसी की परेशानी होती है। बच्चों की सांस की नली संकरी होती है, ऐसे में बलगम जमने पर उन्हे सांस लेने में दिक्कत होती है।
उन्होंने कहा कि कई बार तमाम सावधानियों के बावजूद भी बच्चे पर मौसम का असर हो सकता है, या किसी और से संक्रमण आ सकता है। ऐसे में सर्दी-जुकाम होने पर भी बच्चे को पर्याप्त मात्रा में लिक्विड देते रहें। यदुवंशी राय निःशुल्क चिकित्सा शिविर में करीब दो सौ बच्चों का जांच कर आवश्यकता अनुसार दवा वितरण किया गया।इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल, बिटटू कुमार राय, डॉ इशिका सिन्हा, व अन्य लोग मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 23, 2026छपरासारण शिक्षक चुनाव में जन सुराज प्रत्याशी आफाक अहमद पर FIR, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप
- October 22, 2026बिहारपटना में Blinkit वेयरहाउस पर बड़ी कार्रवाई, 2.13 करोड़ की खाद्य सामग्री की बिक्री पर रोक
- October 22, 2026छपरासारण DM के आदेश पर भी नहीं हटा अतिक्रमण, पांच साल से जलजमाव झेल रहा मांझी
- October 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: रांची तक पहुंची सारण पुलिस, मोबाइल चोरीकांड का खुलासा; 134 मोबाइल और 114 आभूषण बरामद



