छपरा में आजादी के 77 साल बाद गांव में बना पक्की सड़क तो ग्रामीणों ने मुखिया का किया जोरदार स्वागत

छपरा : सदर प्रखंड के पूर्वी तेलपा पंचायत के वार्ड 13 के माला गाँव मे आजादी के पूर्व व आजादी के बाद पक्की सड़क नही था। जिससे माला गाँव के लोगो को परेशानियों से जिंदगी गुजर-बसर करना पड़ रहा था। वही बरसात के समय मे पूरे गाँव कीचड़ में ही गाँव के लोग आते जाते थे । वही माला गाँव मे किसी के के घर मे शादी के समय बाराती सराती आते थे तो गाँव की दुर्दशा देख कर बड़ी शर्मिंदगी उठानी पड़ती थी।
चुनाव के दौरान किया था वादा
वही जब भी चुनाव होता तो वार्ड से सांसद तक सभी वादे कर मुँह किनारा कर लेते थे ।पिछले कुछ वर्षों पहले मुखिया का चुनाव था सभी प्रतिनिधि अपना अपना वादे का पिटारा लेकर वोट मांग रहे थे उसी समय तारकेश्वर ठाकुर माला गाँव के हालातों से वाकिफ थे। उन्होंने आमजनों से वादा किया कि चुनाव में हमको आशीर्वाद देकर मुखिया बनाइये मैं वादा करता हूँ कि गाँव की दुर्दशा को सही करूँगा।
मुखिया का हुआ स्वागत
वही आज वर्तमान में तारकेश्वर ठाकुर ने अपना किया हुआ वादा को पूरा किया। गाँव के लोगो मे काफी हर्सो उल्लास के साथ अबीर गुलाल व मिठाई के साथ मुखिया तारकेश्वर ठाकुर को माला पहनाकर स्वागत किया वही तारकेश्वर ठाकुर ने फीता व केक काटकर पक्की सड़क का शुभारंभ किया। वही अमरनाथ ने मनमोहक ढोल बजाकर सबका दिल जीतने का कार्य किया।
वही इस मौके पर घनश्याम प्रसाद , हिमालय राज, मनीष कुमार,मंतोष कुमार, रिटायर्ड शिक्षक संतलाल प्रसाद, मनुलाल प्रसाद, हेमंत कुमार , बसंत कुमार, अमर नाथ , राजनारायण, शशिभूषण, जयशंकर, अतुल कुमार इत्यादि मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



