Saran News: पूजा पंडालों में लगेगा बिजली विभाग का विशेष कैंप, 24×7 हेल्पलाइन नंबर जारी
125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना का प्रचार अब पूजा पंडालों में
छपरा। विद्युत आपूर्ति प्रमण्डल, छपरा (पश्चिमी) द्वारा सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए प्रखण्ड, अनुमण्डल और जिला स्तर पर विशेष कैम्प का आयोजन किया गया। इन कैम्पों में उपभोक्ताओं की कई समस्याओं का समाधान किया गया, जिनमें नए विद्युत संबंध, बिल सुधार और सोलर पैनल अधिष्ठापन जैसी शिकायतें प्रमुख रहीं।
दुर्गा पूजा पंडालों में प्रचार
कैम्पों के साथ-साथ विभाग की ओर से उपभोक्ताओं को निःशुल्क 125 यूनिट बिजली की जानकारी भी साझा की गई। आगामी दुर्गा पूजा को देखते हुए प्रमुख पूजा पंडालों—जैसे पंकज सिनेमा, नगरपालिका चौक इत्यादि पर सेल्फी प्वाइंट और कैनोपी लगाकर इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। पंडालों में आने वाले श्रद्धालुओं को विभागीय कर्मी योजना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं।
उपभोक्ताओं के लिए 24×7 हेल्पलाइन
उपभोक्ताओं की शिकायतों का समय पर समाधान सुनिश्चित करने के लिए विभाग ने 24 घंटे कार्यरत कस्टमर केयर नंबर जारी किए हैं।
- शहरी उपभोक्ताओं के लिए नंबर: 9264456408
- ग्रामीण उपभोक्ताओं के लिए नंबर: 9262398776
इन नंबरों पर उपभोक्ता बिजली आपूर्ति संबंधी किसी भी प्रकार की शिकायत दर्ज करा सकते हैं। शिकायतें तुरंत दर्ज कर संबंधित कर्मियों को भेजी जाएंगी और शीघ्र निराकरण कराया जाएगा।
शक्ति उपकेंद्रों के संपर्क नंबर
इसके अतिरिक्त उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु विद्युत शक्ति उपकेंद्रों के सीधा संपर्क नंबर भी जारी किए गए हैं।
- राजेन्द्र सरोवर – 7638800243
- सर्किल – 9262994769
- तेलपा – 7763815369
- ब्रह्मपुर – 9031658440
- गरखा – 7763815374
- मुरा – 9264443780
- प्रभुनाथ नगर – 7763815372
- डोरीगंज – 9262793172
- रिविलगंज – 7070995676
- एकमा – 7763815401
- कोहरा बाजार – 9264190848
- माँझी – 7368800242
- हरपुर – 9264443779
- कोल्हुआ – 7763815379
- चतरा – 9262793171
- लहलादपुर – 9264443778
- नगरा – 9262793170
विभाग का उद्देश्य
विद्युत विभाग का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य उपभोक्ताओं तक समय पर सेवा पहुंचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित निवारण करना है। साथ ही निःशुल्क 125 यूनिट बिजली योजना के बारे में जागरूकता फैलाकर अधिक से अधिक परिवारों को इसका लाभ दिलाना भी इसका मकसद है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



