पटना. बिहार की राजधानी पटना समेत अधिकांश जिलों में लोगों को जून महीने में मॉनसून की बारिश के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ा. फिर भी पटना समेत कुछ अन्य जिलों में अब तक उतनी बारिश नहीं हो पायी है जितनी औसतन जून महीने में होती है. हालांकि बिहार के सीमांचल के जिले किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार समेत अन्य जिलों में 18 जून के बाद खूब बारिश हुई है. मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार भले ही जून महीने में बिहार में कम बारिश हुई हो लेकिन, जुलाई में ऐसी स्थिति नहीं रहेगी. मौसम विभाग के अनुसार जुलाई में इस बार खूब बारिश होगी. वहीं 29 और 30 जून को भी अधिकांश इलाकों में बारिश होने का अनुमान जताया गया है.
इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार 29 जून को पूरे बिहार में मेघगर्जन, बिजली चमकने और तेज आंधी के साथ कई जिलों में बारिश होने की संभावना है. इस वजह से पूरे बिहार में येलो अलर्ट जारी किया गया है. आज और कल यानी 30 जून तक बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में भारी बारिश होने की संभावना है. शेष कई जिलों के कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है.
उत्तरी बिहार की तूलना में दक्षिणी बिहार में बारिश की संभावना कम है. आसमान में बादल छाए हुए हैं और मीठी धूप देखने को मिल रही है. इस दौरान तापमान भी कंट्रोल में हैं. बिहार का अधिकतम तापमान 34°C से 40°C के बीच रहने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार एक टर्फ रेखा अलग अलग राज्यों के ऊपर फैला हुआ है. इस वजह से अगले 72 घंटों तक यह टर्फ रेखा मॉनसून की गतिविधि में तेजी लाने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बना रही है. इस वजह से अगले दो से तीन दिनों के दौरान बिहार में बारिश की गतिविधि में तेजी आने की उम्मीद है. अगले तीन दिनों में तेज हवा के साथ कई जिलों में वर्षा होने का पूर्वानुमान है.
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 25, 2026छपरासोनपुर मेले की सैर अब होगी आसान! 900 रुपये से शुरू टूर पैकेज, 6 हजार में कपल को मिलेगी लग्जरी सुविधा
- November 22, 2026छपरासरयू के तट पर सजेगा आस्था का महासंगम, पर्यटन मंत्री करेंगे गोदना-सेमरिया मेले का उद्घाटन
- November 22, 2026क्राइमChhapra Crime News: पुरानी रंजिश और पैसों का विवाद बना हत्या की वजह, पुलिस ने एक को किया गिरफ्तार
- November 22, 2026क्राइमChhapra Court News: खेलने के बहाने घर बुलाया, दूध में जहर मिलाकर चार साल के मासूम की कर दी थी हत्या, 11 साल बाद महिला दोषी करार



