Special Train: छपरा-बलिया के रास्ते आनंद विहार के लिए 4 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान
6 फेरों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के छपरा जंक्शन से होकर नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। रेलवेे के चार स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया गया है। रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग पर दिल्ली के लिए 04 विशेष ट्रेनों का संचलन 06 फेरों के लिए किया जायेगा।
05563 दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी
05563 दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 10, 11, 13 एवं 14 दिसम्बर,2025 को दरभंगा से 18.15 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर से 20.05 बजे, मुजफ्फरपुर से 22.20 बजे, हाजीपुर से 23.55 बजे, दूसरे दिन छपरा से 01.50 बजे, बलिया से 03.07 बजे, गाजीपुर सिटी से 04.07 बजे, वाराणसी से 06.00 बजे, प्रयागराज जं. से 08.45 बजे तथा गोविन्दपुरी से 12.50 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 21.15 बजे पहुंचेगी ।
वापसी यात्रा में 05564 आनन्द विहार टर्मिनस-दरभंगा विशेष गाड़ी 12, 13, 15 एवं 16 दिसम्बर,2025 को आनन्द विहार टर्मिनस से 00.05 बजे प्रस्थान कर गोविन्दपुरी से 07.35 बजे, प्रयागराज जं. से 10.35 बजे, वाराणसी से 13.15 बजे, गाजीपुर सिटी से 14.47 बजे, बलिया से 16.12 बजे, छपरा से 17.40 बजे, हाजीपुर से 19.00 बजे, मुजफ्फरपुर से 19.55 बजे तथा समस्तीपुर से 21.30 बजे छूटकर दरभंगा 23.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में जनरेेटर सह लगेजयान का 01, एल.एस.एल.आर.डी का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 03, शयनयान के 07, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 06, वातानुकूलित द्वितिय श्रेणी के 02 तथा वातानुकूलित प्रथम सह द्वितीय श्रेणी के 01 कोच सहित कुल 21 कोच लगाये जायेंगे।
05565 दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी
05565 दरभंगा-आनन्द विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी 09 एवं 12 दिसम्बर,2025 को दरभंगा से 18.15 बजे प्रस्थान कर समस्तीपुर से 20.05 बजे, मुजफ्फरपुर से 22.20 बजे, हाजीपुर से 23.55 बजे, दूसरे दिन छपरा से 01.50 बजे, बलिया से 03.07 बजे, गाजीपुर सिटी से 04.07 बजे, वाराणसी से 06.00 बजे, प्रयागराज जं. से 08.45 बजे तथा गोविन्दपुरी से 12.50 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 21.15 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में 05566 आनन्द विहार टर्मिनस-दरभंगा विशेष गाड़ी 11 एवं 14 दिसम्बर,2025 को आनन्द विहार टर्मिनस से 00.05 बजे प्रस्थान कर गोविन्दपुरी से 07.35 बजे, प्रयागराज जं. से 10.35 बजे, वाराणसी से 13.15 बजे, गाजीपुर सिटी से 14.47 बजे, बलिया से 16.12 बजे, छपरा से
17.40 बजे, हाजीपुर से 19.00 बजे, मुजफ्फरपुर से 19.55 बजे तथा समस्तीपुर से 21.30 बजे छूटकर दरभंगा 23.00 बजे पहुँचेगी।
इस गाड़ी में जनरेेटर सह लगेज यान का 01, एल.एस.एल.आर.डी का 01, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 02, शयनयान के 06, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी श्रेणी के 04 कोचों सहित कुल 22 कोच लगाये जायेंगे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराMay 24, 2026सारण में पोखरे में डूबने से छात्र की मौत, अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिलने पर हंगामा
क्राइमMay 24, 2026Robbery in Saran: सारण में दिनदहाड़े 18 लाख की लूट, हथियारबंद बदमाशों ने स्वर्ण व्यवसायी को बनाया निशाना
क्राइमMay 24, 2026Crime News Saran: ‘हम CBI से हैं…’ कहकर रोकी गाड़ी, फिर कट्टे के बल पर करोड़ों की लूट जैसी वारदात
करियर – शिक्षाMay 24, 2026BPSC अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी: मुफ्त में मिलेगी आवासीय कोचिंग की सुविधा







