SHO Suspended: सारण SSP की जनसुनवाई में खुली लापरवाही की पोल, FIR नहीं करने पर SHO निलंबित
महिला ने किया SSP से शिकायत

Saran SSP Suspended SHO: सारण जिले में पुलिस व्यवस्था को जवाबदेह और संवेदनशील बनाने की दिशा में वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार द्वारा एक सख्त कदम उठाया गया है। जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान एक पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज कराई कि उनके साथ घटित गंभीर घटना के संबंध में पानापुर थानाध्यक्ष द्वारा प्राथमिकी दर्ज नहीं की जा रही है, जिससे उन्हें न्याय के लिए भटकना पड़ रहा है।
शिकायत की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, सारण ने मामले का तत्काल संज्ञान लिया। प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि संबंधित प्रकरण में एसआई धीरेन्द्र कुमार पानापुर थानाध्यक्ष द्वारा कर्तव्य निर्वहन में उदासीनता और लापरवाही बरती गई है। प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर पानापुर थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा यह भी निर्देश दिया गया है कि पीड़ित महिला की शिकायत पर विधिसम्मत कार्रवाई अविलंब सुनिश्चित की जाए तथा मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जाए, ताकि पीड़िता को समयबद्ध न्याय मिल सके।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 16, 2026बिहारSmart Meter Rollout: बिहार में 1.30 करोड़ और उपभोक्ताओं के घर लगेगा स्मार्ट प्रीपेड मीटर
- August 15, 2026क्राइमसारण में बोलबम की आड़ में अंतरजिला शराब तस्करी का भंडाफोड़, लाखों की अंग्रेजी शराब के साथ 8 गिरफ्तार
- August 15, 2026छपराट्रायल में ही फेल हुआ रिविलगंज का विद्युत शवदाह गृह, करोड़ों की योजना, पहला टेस्ट में ही फेल
- August 14, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में राहगीरों को निशाना बनाकर लूटने वाले संगठित गिरोह के 7 बदमाश गिरफ्तार



