
छपरा। सारण जिले के परसा थाना (Parsa Police Station) क्षेत्र अंतर्गत एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका युवक शुभम कुमार (Subham Kumar) ने थाना भवन में ही आत्महत्या की कोशिश की, जिससे उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक शुभम (उम्र 19 वर्ष), फतेहपुर गांव निवासी था और हाल ही में जेल से छूटकर आया था।
जानकारी के अनुसार, शुभम के पिता पिंटू कुमार सिंह ने दोपहर लगभग 1:00 बजे बेटे की खराब संगत, मारपीट और गाली-गलौज से परेशान होकर उसे खुद थाने लाकर एक लिखित आवेदन सौंपा था। आवेदन में उन्होंने बेटे के हिंसात्मक व्यवहार का उल्लेख किया और उसे थाने पर ही छोड़ कर चले गए।
ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर की वीरगाथा में रंगे रेलवे स्टेशन, देश के सैनिकों को सलाम
कंबल से खिड़की में फंदा लगा कर की आत्महत्या
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, शुभम ने मौका पाकर थाना परिसर के एक कमरे में रखे कंबल के सिरों से बने कपड़े के सहारे खिड़की से फंदा लगाकर आत्महत्या (Suicide) की कोशिश की। थाने में तैनात कर्मियों ने जब उसे देखा तो तत्काल उसे उठाकर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र, परसा ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।
ये भी पढ़ें: मार्केट मे अतरंगी फीचर्स के साथ सुपर फ़ास्ट ब्लूटूथ कनेक्टिविटिंग लेकर Launch हुई TVS Apache RTR 160 बाइक
पहले भी दो जेल जा चुका था शुभम
थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि शुभम पहले भी दो बार आर्म्स एक्ट (Arms Act) के तहत गिरफ्तार हो चुका था और हाल ही में जमानत पर रिहा हुआ था। पुलिस (Saran Police) ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।
वर्तमान में थाना क्षेत्र में स्थिति सामान्य बनी हुई है। पुलिस आत्महत्या के कारणों और संभावित लापरवाही के बिंदुओं की भी जांच कर रही है। मामला संवेदनशील होते हुए भी परसा थाना पुलिस ने संयम और तत्परता के साथ स्थिति को नियंत्रित किया।
Author Profile

Latest entries
क्राइमJune 29, 2026Saran Crime News: छपरा में अधिवक्ता डबल मर्डर केस के गवाह पंकज यादव की गोली मारकर हत्या, भाई गंभीर
छपराJune 28, 2026छपरा में हृदय रोग विशेषज्ञ ने साझा किए इलाज के नए मानक, आधुनिक उपचार पद्धति पर हुआ मंथन
छपराJune 28, 2026सारण में बाढ़ से पहले प्रशासन अलर्ट! हेज़लपुर पहुंचे DM, 30 जून तक कटाव निरोधक कार्य पूरा करने का अल्टीमेटम
छपराJune 28, 2026बिना टिकट सफर पड़ा महंगा! थावे-छपरा कचहरी रेलखंड पर 24 यात्री पकड़े गए



