Road Accident: सारण में कार और बोलेरों की टक्कर में हैदराबाद के युवक की मौत, पाँच घायल
नवलटोला आमी ओवरब्रिज के पास बारातियों की कार में बोलेरो की टक्कर

छपरा। सारण जिले में मंगलवार देर रात छपरा–हाजीपुर फोरलेन पर ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ कि देखते ही देखते खुशी का माहौल मातम में बदल गया। दिघवारा थाना क्षेत्र के नवलटोला आमी ओवरब्रिज के पास बारात से लौट रही एक कार और विपरीत दिशा से आ रही बोलेरो की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और चीख-पुकार मच गई।
एक युवक की मौके पर मौत, पाँच लोग गंभीर
हादसे में कार सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पाँच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान मध्य प्रदेश के शहडोल जिला, आमलेई थाना क्षेत्र के ओपीएम कॉलोनी निवासी 32 वर्षीय संरत्ना महात्मे उर्फ सोनू के रूप में हुई है, जो मूल रूप से हैदराबाद के रहने वाले थे।
बारात से लौटते समय हुआ हादसा
सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के दौरान साथियों ने बताया कि वे सभी सोनपुर में एक बारात में शामिल होकर कार से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान फोरलेन पर सामने से आ रही बोलेरो ने तेज रफ्तार में उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें सोनू की मौत घटनास्थल पर ही हो गई और अन्य पाँच लोग बुरी तरह घायल हो गए।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम
घटना की सूचना मिलते ही दिघवारा पुलिस मौके पर पहुँची। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर हैदराबाद रवाना
पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होते ही परिजन और साथी मृतक का शव लेकर हैदराबाद के लिए रवाना हो गए। इधर, घायलों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 15, 2026छपरा जंक्शन के पुनर्विकास का खाका तैयार, डीआरएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
छपराJune 15, 2026Sonpur Mela: 24.29 करोड़ की लागत से नये सिरे से सजेगा सोनपुर मेला क्षेत्र, 13.19 करोड़ से होगा अंबिका भवानी मंदिर का कायाकल्प
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन







