छपरा में 27 केंद्रों पर होगी BSSC की परीक्षा, एक मिनट भी लेट हुए तो नहीं मिलेगी एंट्री

छपरा। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (Bihar Staff selection commission) पटना द्वारा आयोजित कार्यालय परिचारी (Office Attendant) पद की प्रारंभिक परीक्षा 11 मई 2025 को एकल पाली में आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन छपरा शहर के 27 परीक्षा केंद्रों (Examination centre) पर दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा, जिसमें कुल 15,231 परीक्षार्थी भाग लेंगे। परीक्षार्थियों के लिए यह आवश्यक होगा कि वे परीक्षा केन्द्र पर 09:00 बजे से 11:00 बजे तक निश्चित रूप से रिपोर्ट कर लेंगे, अन्यथा 11:00 बजे के उपरांत परीक्षा केंद्र में किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। किसी भी परीक्षार्थी का जूते-मौजे पहन कर परीक्षा केंद्र में प्रवेश वर्जित है।
ये भी पढ़ें:
अब छपरा में JPU से करें BBA-BCA और फिशरीज की पढ़ाई, AICTE से मिली मान्यता
उड़नदस्ता दल और पुलिस बलों की तैनाती:
अपर समाहर्त्ता (ADM) ने सभी केंद्राधीक्षक एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों के साथ बैठक कर परीक्षा के स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त अयोजन को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बताया गया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए परीक्षा केन्द्र पर केन्द्र प्रेक्षक, स्टैटिक दण्डाधिकारी, गश्ती दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता दल दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी, 1-4 सशस्त्र बल एवं महिला सिपाही की प्रतिनियुक्ति कर दी गयी है जो परीक्षा प्रारंभ तिथि को पूर्वाह्न 08:45 बजे से अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँचकर परीक्षा समाप्ति के उपरांत तक विधि व्यवस्था को संधारित करेंगे। उड़नदस्ता दण्डाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी को सतत भ्रमणशील रहकर परीक्षा का संचालन कराते हुए विधि व्यवस्था को संधारित करने का निदेश दिया गया है।
परीक्षा केंद्र के 500 गज परिधि में धारा- 163 लागू
परीक्षा प्रारंभ होने के समय से परीक्षा के समाप्त होने तक की अवधि में अनुमंडल पदाधिकारी सदर, छपरा के द्वारा परीक्षा केन्द्रों के 500 गज परिधि में भारत नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा-163 के अंतर्गत निषेद्याज्ञा लागू रहेगी। इस दौरान केन्द्र के 500 गज परिधि में शांति भंग करने के उद्देश्य से पाँच या उससे अधिक व्यक्तियों को एकत्रित होना प्रतिबंधित रहेगा। केंद्र के आसपास की सभी फोटो कॉपी की दुकान बंद रहेगी। परीक्षा से संबंधित प्रत्येक गतिविधि का वीडियोग्राफी करायी जाएगी। सभी परीक्षा केदो पर सीसीटीवी कैमरा लगाने के साथ-साथ मोबाइल जैमर की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा अवधि में अभ्यर्थियों की फोटोग्राफी भी करायी जाएगी।
ये भी पढ़ें:
सारण में होमगार्ड के 690 पदों पर बहाली, RFID चीपयुक्त जैकेट पहनकर देनी होगी परीक्षा
इलेक्ट्रॉनिक समानों पर पूर्ण प्रतिबंध
बताया गया की सभी दण्डाधिकारी एवं केन्द्राधीक्षक (Centre Supritendent) का यह दायित्व होगा कि वे परीक्षार्थियों के सुविधा के लिए सीट प्लान (Seat Plan) को परीक्षा कक्ष के अलावे परीक्षा केन्द्र के मुख्य द्वार पर प्रदर्शित केरेंगे। परीक्षा के अवधि में परीक्षार्थी मात्र एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा कक्ष में प्रवेश करेंगे। परीक्षा केन्द्र में कैलकुलेटर, ग्रॉफ पेपर, मोबाईल फोन, चिट पुर्जा, कॉपी किताब, चाकू माचिस, ब्लेड, इलेक्ट्रॉनिक गजट आदि के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध होगा। परीक्षा के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है जिसका दूरभाष संख्या -06152-242444 है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
छपराJune 15, 2026छपरा जंक्शन के पुनर्विकास का खाका तैयार, डीआरएम ने किया स्थलीय निरीक्षण
छपराJune 15, 2026Sonpur Mela: 24.29 करोड़ की लागत से नये सिरे से सजेगा सोनपुर मेला क्षेत्र, 13.19 करोड़ से होगा अंबिका भवानी मंदिर का कायाकल्प
बिहारJune 15, 2026Bihar Palna Ghar: किलकारियों से गुलजार होंगे सरकारी दफ्तर, खुलेंगे 21 नए पालना घर
बिहारJune 15, 2026प्रिंस यादव की मौत की खबर सुनकर हिल गए खान सर, बोले- पैरों तले खिसक गई जमीन







