क्राइमछपरा

Dowry Murder: सारण में दहेज में बाइक नहीं मिलने पर शादी के 14 दिन बाद हीं नवविवाहिता की हत्या

मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

छपरा। सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र के हैजलपुर गांव में दहेज हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महज 14 दिन पहले ब्याही गई 19 वर्षीय पिंकी देवी की रहस्यमय हालात में मौत हो गई। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

मृतका की पहचान पिंकी देवी (19 वर्ष), पति राहुल कुमार के रूप में की गई है। रविवार की सुबह जब परिजनों ने बेटी से बात करने के लिए फोन किया, तो ससुराल पक्ष से बताया गया कि पिंकी की तबीयत काफी खराब है। जब मायके पक्ष के लोग गांव पहुंचे तो उन्होंने देखा कि पिंकी की लाश कमरे में पड़ी थी और ससुराल के अन्य सदस्य घर छोड़कर फरार हो गए थे।


मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

मृतका के पिता बिरेंद्र माझी, निवासी बबुरा थाना क्षेत्र, भोजपुर, ने मकेर थाने में मामला दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उनकी बेटी की हत्या दहेज के लिए की गई है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दे रहे थे।

सारण में 267 पैक्सों ने खरीदा 1.11 लाख मीट्रिक टन धान, 10,000MT गोदामों का होगा निर्माण

परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष लगातार मोटरसाइकिल और नकद रुपये की मांग कर रहा था। इनकार करने पर पिंकी को प्रताड़ित किया गया और अंततः उसकी जान ले ली गई।


Crime Meeting: अपराध नियंत्रण को लेकर सारण SSP का एक्शन प्लान तैयार, अपराधियों की बढ़ाई टेंशन

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर पति व ससुर को किया गिरफ्तार

मामले की सूचना मिलते ही मकेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि त्वरित कार्रवाई करते हुए मृतका के पति राहुल कुमार और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है। सभी पहलुओं पर गहराई से जांच की जा रही है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button