Double Decker Flyover: छपरा में डबल डेकर फ्लाइओवर निर्माण के लिए 69626.71 करोड़ रूपये की मिली स्वीकृति
गांधी चौक से नगरपालिका चौक तक जल्द पूरा होगा निर्माण कार्य
छपरा। छपरा शहर की यातायात व्यवस्था को नए आयाम देने और भीषण जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। शहर में देश का सबसे लंबा डबल डेकर फ्लाईओवर बन रहा है, जिसका एक महत्वपूर्ण हिस्सा गांधी चौक से नगरपालिका चौक तक निर्माणाधीन है। लंबे समय से न्यायालय में विचाराधीन केस के कारण रुका यह निर्माण कार्य अब फिर से शुरू कर दिया गया है।
इस परियोजना को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए बिहार सरकार की कैबिनेट बैठक में ₹69626.71 लाख (लगभग ₹696.26 करोड़) की प्रशासिनक स्वीकृति प्रदान की गई है। इस योजना को केंद्रीय सड़क निधि (CRF) के तहत स्वीकृति मिली है, जिसका जॉब नंबर CRF-BR-2017-18/80 है।
Railway News: पूर्वोत्तर रेलवे के नए DRM आशीष जैन ने संभाली कमान
कोर्ट की रोक हटने के बाद फिर शुरू हुआ निर्माण कार्य
शहर के भिखारी ठाकुर चौक से बस स्टैंड तक पहले से डबल डेकर फ्लाईओवर का निर्माण जारी है, लेकिन गांधी चौक से नगरपालिका चौक तक का हिस्सा कानूनी विवाद के चलते अटका हुआ था। अब जब कोर्ट की रोक हटा दी गई है, तो पुनः निर्माण कार्य तेज़ी से शुरू कर दिया गया है। इससे लोगों को लंबे समय से चली आ रही ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत मिलेगी।
पथ निर्माण विभाग ने दी जानकारी
पथ निर्माण विभाग, बिहार द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अब जबकि परियोजना को प्रथम पुनरीक्षित प्रशासिनक स्वीकृति मिल गई है, तो कार्य को शीघ्र ही गति देने के लिए संबंधित एजेंसियों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। जल्द ही टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य युद्धस्तर पर शुरू किया जाएगा।
Crime Story: प्यार में फंसा, कोर्ट में घिसा, और अब मिला सबूत, जिंदा है ‘मरी हुई’ बीवी |
शहर के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास में ऐतिहासिक पहल
यह डबल डेकर फ्लाईओवर परियोजना न सिर्फ छपरा में यातायात दबाव को कम करेगी, बल्कि अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर साबित होगी। खासकर शहर के व्यस्त व्यापारिक इलाकों, शैक्षणिक संस्थानों और प्रशासनिक केंद्रों में इससे सुगम, सुरक्षित और तेज़ यातायात सुनिश्चित हो सकेगा।
Special Train: दानापुर से बेंगलुरु के लिए चलेगी 2 जोड़ी स्पेशल ट्रेन, रेलवे ने किया अवधि विस्तार |
निर्माण पूरा होने के बाद आम नागरिकों को जाम से राहत के साथ-साथ समय और ईंधन की भी बचत होगी। साथ ही यह परियोजना पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी सकारात्मक प्रभाव डालेगी, क्योंकि यातायात जाम से उत्पन्न होने वाले ध्वनि और वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



