यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा मेगा स्वास्थ्य शिविर में आधुनिक मशीन द्वारा होगी जांच
छपरा: शहर के म्युनिस्पिल चौक स्थित यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा 10 मार्च को मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर का उद्घाटन बिहार सरकार के पूर्व प्रथम खेल मंत्री करेंगे। जिसमें आधुनिक मशीनों द्वारा जांच कर मुफ्त में दवा उपलब्ध कराया जाएगा. इस बात की जनकारी देते हुए यदुवंशी राय हॉस्पिटल के वरिय चिकित्सक हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ हिमांशु कुमार ने बताया कि यह शिविर स्पेशल होगा। शिविर में आधुनिक मशीनों द्वारा जांच किया जाएगा। जिस जांच का मार्केट में एक व्यक्ति का 18000 हजार रुपया किमत है जो विल्कुल मुफ्त में किया जाएगा।
उन्होंने कहा की इस जांच शिविर में हर रोग से सम्बंधित चिकित्सक मौजूद रहेंगे. मेरे आलावा किडनी रोग विशेषज्ञ डॉ राजा राम यादव, लिवर एवं पेट रोग विशेषज्ञ डॉ राहुल यादव, हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ राजीव यादव, पटना आईजीआईसी के एमबीबिएस एमडी मेडिसिन डॉ सुधीर यादव, जेनरल एवं लैप्रोस्कोपी सर्जन डॉ स्वेता सिखा, एमबीबिएस एम डी एनेस्थीसिया डॉ मनिंन्द्र किशोर यादव, नाक कान गला रोग विशेषज्ञ डॉ अशोक कुमार मौजूद रहेंगे।
जाँच में फाइब्रोस्कैन, लिवर जांच, (न्यूरोपैथी) शुगर के मरीज का नस जांच,(बीएमडी) हड्डियों का मशीन द्वारा जांच, (टिएसएच ) थाइरायड की जांच, (एंटी प्रो बीएनपी ) हृदय की जांच (ईसीजी )हृदय की जांच (ट्रोप टी )हृदय की जांच, (लिपिड प्रोफ़ाइल )काँलेस्ट्राल की जांच (पीएफटी) फेफड़ा जांच (एलएफटी ) लिवर की जांच (एचबीए1सी) शुगर का सबसे विश्वसनीय जांच(क्रिएटिनिन सीरम) किडनी की जांच, जैसी जांच कर निःशुल्क चिकित्साकीय परामर्श देकर मुफ्त दवा उपलब्ध करया जायेगा।
शिविर में रजिस्ट्रेशन के लिए इस नंबर 8709344025,7903800902 पर संपर्क कर करा सकते है। यदुवंशी राय मेमोरियल हॉस्पिटल द्वारा समय समय पर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर होता रहता है जिसमें गरीब असहाय जरूरतमंद लोगों का इलाज होते रहे। जिसके मुख्य उदेश्य है लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और पीना पैसे वाले लोग को इलाज से वंचित ना रहना पड़े।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 4, 2026छपराछपरा में बदलेगी शहर की सूरत! 45 वार्डों में सड़क-नाला निर्माण को मंजूरी, हाईमास्ट लाइट भी लगेंगी
- November 4, 2026बिहारकरोड़पति इंजीनियर के पांच ठिकानों पर SVU की छापेमारी, 3.28 करोड़ की आय से अधिक संपत्ति का खुलासा
- November 4, 2026छपरासारण में पटाखा कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा! बिना लाइसेंस दुकान लगाई तो जब्त होंगे पटाखे
- November 4, 2026छपराअटल घाट बनेगा सारण का नया पर्यटन केंद्र! हाईमास्ट, वर्टिकल गार्डन, कैफेटेरिया और चिल्ड्रेन पार्क की तैयारी



