सारण के मशरक थाना के हाजत में बंद कैदी चकमा देकर फरार, प्राथमिकी दर्ज

सारण जिला के थाना के हाजत में बंद कैदी के चकमा देकर फरार होने का मामला सामने आया है। मामले में थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर फरार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। घटना के बारे में दर्ज प्राथमिकी में थाना पुलिस चौकीदार अर्जुन मांझी ने बताया कि वह सिरसा जलालपुर का रहने वाला है
और मशरक थाना में चौकीदार के पद पर कार्यरत हैं उसी में वह थाना परिसर में पहरा ड्यूटी पर तैनात था वही हाजत में 7 कैदी बंद थे इसी दौरान एक कैदी काफी जोर जोर से चिल्लाने लगा बोला कि पेट दर्द कर रहा है इलाज के लिए हाजत से बाहर निकालते ही वह चकमा देकर फरार हो गया वही वह भी उसके पीछे भागा पर वह मशरक बाजार में काफी भीड़ का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा।
फरार होने वाला कैदी पूर्वी चम्पारण के केसरिया थाना क्षेत्र के बैरिया गाव निवासी अवनीश कुमार पिता स्व जयलाल राय हैं जो मशरक थाना में दर्ज कांड संख्या 102/23 में नामजद अभियुक्त हैं। उसे ओवरलोड बालू लदे ट्रक के साथ जिला खान निरीक्षक के द्वारा गिरफ्तार कर थाना पुलिस के हवाले किया गया था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- August 24, 2026क्राइमChhapra News: छपरा सदर अस्पताल के कैदी वार्ड से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ यूपी का कैदी
- August 24, 2026करियर – शिक्षाबीपीएससी 70वीं परीक्षा की वायरल हो रही कॉपी पूरी तरह फर्जी : बीपीएससी
- August 22, 2026छपरासारण में जमीन निबंधन की राह होगी आसान! तीन हेल्पडेस्क, फ्लो चार्ट और टीवी स्क्रीन से मिलेगी पूरी जानकारी
- August 21, 2026क्राइमSaran Crime News: सारण में आभूषण व्यवसायी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक बदमाश को दबोचा



