सारण में महादलित युवक की निर्मम तरीके से हत्या, पुलिस जांच में जुटी
छपरा। मशरक नगर पंचायत क्षेत्र के मशरक जंक्शन के पास के पूरब टोला गांव निवासी महादलित युवक की चाकू से निर्मम तरीके से हत्या कर शव पूरब सरेह गांव में घोघाड़ी नदी के किनारे फेका मंगलवार की सुबह 8 बजें के लगभग पाया गया । मृतक की पहचान मशरक पूरब टोला गांव निवासी स्व गणेश बासफोर का 35 वर्षीय पुत्र मोहन बासफोर के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलने पर डीएसपी अमरनाथ, इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह, थानाध्यक्ष अजय कुमार दल बल के साथ पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल छपरा भेज दिया वहीं मामले में जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों ने बताया कि सोमवार की शाम मेला बाजार में सब्जी खरीदने गया था पर घर नहीं लौटा तों खोजबीन की गयी पर कुछ पता नहीं चल पाया।
मंगलवार की सुबह ग्रामीणों के द्वारा सूचना मिलने पर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर शव घोघाड़ी नदी के किनारे जंगलों में फेका पाया गया। मृतक बास का सामान बनाता था और नगर पंचायत में सफाई कर्मी के रूप में काम करता था। पत्नी और दो लड़के और एक लड़की का रो रो कर बुरा हाल है। डीएसपी अमरनाथ ने कहा कि मामले में जांच पड़ताल की जा रही है फारेस्सिक टीम को बुलाया गया है जल्द ही कांड का उद्भेदन किया जाएगा। वहीं सभी पहलूओ पर जांच पड़ताल की जा रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



