सारण में रिविलगंज-आमी समेत कई घाटों को मनोरंजन और व्यवसाय के लिए किया जायेगा विकसित
छपरा। उप विकास आयुक्त यतेंद्र पाल और नमामि गंगे टास्क फोर्स के साथ बैठक में डीएम ने निर्देश दिया है कि सारण में खूबसूरत घाटों के मनोरंजन और व्यवसायिक रूप में विकसित करने के लिए रास्ते तलाशे जाएंगे । ऐसे घाट स्थानीय नाश्ता विक्रेताओं, मनोरंजन, नौका विहार और पर्यटन जैसी व्यावसायिक गतिविधियों का केंद्र बन सकते हैं।
जिले में स्वच्छ गंगा के प्रति संवेदनशीलता पैदा करने के प्रयास में डीएम ने विभाग को गंगा प्रहरियों की पहचान करने का निर्देश दिया है, जो बदलाव के लिए स्वयंसेवक बन सकते हैं, ताकि स्थानीय स्तर पर जागरूकता फैलाई जा सके।
डीएम ने विकास के लिए संभावित स्थलों के रूप में आमी घाट, डोरीगंज, रिविलगंज और पानापुर जैसे स्थानों का सुझाव दिया है। उन्होंने बीडीओ को ऐसे और स्थलों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं जिन्हें मनोरंजन स्थलों के रूप में विकसित किया जा सके। कुछ घाटों पर व्यावसायिक शवदाह गृह बनाने का भी प्रस्ताव किया गया है।
डीएम ने लोगों को जागरूक करने के लिए की जा सकने वाली गतिविधियों की विस्तृत सूची मांगी है। ऐसी गतिविधियों से सामुदायिक स्तर पर गंगा सफाई अभियान को बढ़ावा मिलेगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 5, 2026बिहारअब Google Pay, PhonePe और Paytm से भर सकेंगे ट्रैफिक चालान, बिहार में 16 नवंबर से शुरू होगी डिजिटल भुगतान सुविधा
- November 5, 2026बिहारट्रेनों की वेटिंग से मिलेगी राहत! छठ पर बिहार से 155 स्पेशल बसें रवाना, 200 तक बढ़ेगी संख्या
- November 5, 2026क्राइमसारण के रिविलगंज में महारानी माई मंदिर में बड़ी चोरी, सात विग्रहों के 13 सोने के नेत्र उड़ा ले गए चोर
- November 5, 2026छपरापुराना सोना दीजिए, 105% वैल्यू पाइए! छपरा के किसना ज्वैलरी में गोल्ड-डायमंड पर बंपर ऑफर, कार जीतने का मौका



