Railway Updateछपरा

Train Updates: छपरा और मऊ से आनंद विहार के लिए नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों का शुभारंभ

रेलवे ने यात्रियों को दी बड़ी सौगात

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए छपरा एवं मऊ से राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र तक बेहतर रेल संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं यात्रा को अधिक सुगम बनाने के उद्देश्य से छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस तथा आनन्द विहार टर्मिनस-मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस के नियमित संचालन का शुभारम्भ किया जा रहा है।

इन दोनों नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों के संचालन की शुरुआत 19 जून 2026 को विशेष उद्घाटन गाड़ियों के माध्यम से की जाएगी। रेलवे के अनुसार, इस पहल से बिहार एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश के लाखों यात्रियों को दिल्ली एवं एनसीआर क्षेत्र तक आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।

छपरा से आनंद विहार के लिए उद्घाटन विशेष ट्रेन

रेलवे द्वारा 19 जून 2026 को 02527 छपरा-आनन्द विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह विशेष ट्रेन छपरा से दोपहर 1:45 बजे प्रस्थान करेगी और विभिन्न प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव के बाद अगले दिन सुबह 7:30 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।

संभावित समय-सारिणी

  • छपरा – 13:45 बजे प्रस्थान
  • बलिया – 15:05 बजे
  • मऊ – 16:10 बजे
  • आजमगढ़ – 16:45 बजे
  • शाहगंज – 18:15 बजे
  • जौनपुर – 18:58 बजे
  • सुलतानपुर – 20:32 बजे
  • लखनऊ (उत्तर रेलवे) – 22:10 बजे
  • कानपुर सेंट्रल – 23:55 बजे
  • अलीगढ़ – 04:00 बजे (अगले दिन)
  • गाजियाबाद – 06:10 बजे
  • आनंद विहार टर्मिनस – 07:30 बजे आगमन

कोच संरचना

इस उद्घाटन विशेष गाड़ी में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें—

  • 01 जनरेटर सह लगेजयान
  • 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी
  • 05 शयनयान (स्लीपर)
  • 05 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (एसी-3)
  • 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (एसी-2)
  • 01 एलएसएलआरडी कोच शामिल होंगे।

मऊ से आनंद विहार के लिए भी शुरू होगी नई साप्ताहिक सेवा

इसी क्रम में 19 जून 2026 को 05129 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष गाड़ी भी चलाई जाएगी। यह ट्रेन मऊ से दोपहर 1:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 5:45 बजे आनंद विहार टर्मिनस पहुंचेगी।

संभावित समय-सारिणी

  • मऊ – 13:45 बजे प्रस्थान
  • मुहम्मदाबाद – 14:17 बजे
  • आजमगढ़ – 14:55 बजे
  • खोरासन रोड – 15:37 बजे
  • शाहगंज – 16:15 बजे
  • जौनपुर – 17:00 बजे
  • जंघई – 18:20 बजे
  • प्रयागराज – 20:45 बजे
  • कानपुर सेंट्रल – 23:10 बजे
  • आनंद विहार टर्मिनस – 05:45 बजे (अगले दिन)

कोच संरचना

इस विशेष गाड़ी में कुल 15 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें—

  • 01 जनरेटर सह लगेजयान
  • 04 सामान्य द्वितीय श्रेणी
  • 08 शयनयान (स्लीपर)
  • 01 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी (एसी-2)
  • 01 एलएसएलआरडी कोच शामिल होंगे।

यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, नई साप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेनों के शुरू होने से छपरा, बलिया, मऊ, आजमगढ़, शाहगंज, जौनपुर, सुलतानपुर, प्रयागराज तथा आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को दिल्ली और एनसीआर तक सीधी एवं सुविधाजनक रेल सेवा उपलब्ध होगी। इससे यात्रियों की यात्रा सुगम होने के साथ-साथ क्षेत्रीय संपर्क और आवागमन को भी नई गति मिलेगी।

नई ट्रेनों के शुभारंभ को लेकर यात्रियों में उत्साह देखा जा रहा है और इसे पूर्वांचल तथा बिहार के यात्रियों के लिए रेलवे की एक महत्वपूर्ण सौगात माना जा रहा है।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button