एक ऐसा रेलवे स्टेशन जहां, बिना वीजा और पासपोर्ट के नहीं मिलती है एंट्री
नेशनल डेस्क। भारतीय रेलवे दुनिया की सबसे बड़े रेल नेटवर्क में शुमार है। रोजाना करोड़ों लोग रेलवे से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते हैं। यही वजह है कि इसे भारत की लाइफ लाइन भी कहा जाता है। एशिया में चीन के बाद दूसरा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क भारत है, यहां रोजाना करीब 8 हजार ट्रेनें चलती हैं।
ढ़ाई करोड़ लोग रोजाना यात्रा करते हैं, साथ ही 33 लाख टन माल की ढुलाई भी होती है। लेकिन क्या आपको पता है भारत में एक ऐसा रेलवे स्टेशन भी है जहां जाने के लिए पासपोर्ट और वीजा की आवाश्यकता होती है।
पंजाब में स्थित है स्टेशन
दरअसल, इस स्टेशन पर भारतीय पासपोर्ट के साथ पाकिस्तानी वीजा की जरुरत होती है। यहां बिना वीजा के नहीं आया जा सकता। इस रेलवे स्टेशन का नाम अटारी है जो कि पंजाब के अमृतसर जिले में स्थित है। ऐसे में सवाल उठता है कि यदि ये स्टेशन भारत में है तो यहां जाने के लिए वीजा की जरुरत क्यों होती है।
बता दें कि अटारी रेलवे स्टेशन है भारत का पार्ट है, पर यहां पर जाने के लिए पकिस्तान से इजाजत लेनी पड़ती है। अगर यहां पर कोई घूमता मिल जाता है तो उसे जेल भी जाना पड़ सकता है। इसके साथ ही जुर्माना भी देना पड़ सकता है। वहीं यहां पर जबरदस्ती प्रवेश करने की कोशिश करने पर फॉरेन एक्ट के सेक्शन 14 के अंतर्गत मामला दर्ज हो सकता है। दोषी पाए जाने पर जमानत मिलनी भी बहुत मुश्किल होती है।
इस समय खोला जाता है
स्टेशन इस स्टेशन से चलने वाली एकमात्र ट्रेन समझौता एक्सप्रेस थी। केवल इसी ट्रेन के समय ही लोगों के लिए यह स्टेशन खोला जाता है। इस ट्रेन से यात्रा करने के लिए टिकट पासपोर्ट नंबर देकर मिलती है। वहीं ट्रेन के लेट होने पर भारत और पाकिस्तान के रजिस्टर में इसकी एंट्री लिखी जाती है।
बता दें कि वर्तमान समय में ये स्टेशन और ट्रेन दोनों ही बंद हैं। साल 2019 में जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 को हटने के बाद पाकिस्तान की ओर से समझौता एक्सप्रेस को भी बंद कर दिया गया था।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 27, 2026छपरासारण के अमनौर हरनारायण पंचायत में 67.88 लाख के भुगतान पर सवाल, 6.82 लाख की कथित गड़बड़ी पर FIR की अनुशंसा
- October 25, 2026छपराAtal Ghat Chhapra: अटल घाट बनेगा आस्था और सुकून का नया ठिकाना! बनेगा वॉकिंग ट्रैक, रोशनी और हरियाली से निखरेगा परिसर
- October 25, 2026छपराSonpur Mela: सोनपुर मेला में बनेगा 500 अस्थायी शौचालय, व्यवस्थित पार्किंग और जाम से निपटने की तैयारी
- October 23, 2026Technologyमलेशिया में Airtel की रोमिंग फेल, पटना में कंपनी पर लगा ₹1.25 लाख का हर्जाना



