सारण के युवक की कर्नाटक में ट्रेन से कटकर मौत, परिजनों में छाया मातम

मशरक सारण।मशरक थाना क्षेत्र के बहरौली गांव के वार्ड -2 निवासी की कर्नाटक के भेलारी में ट्रेन से कटकर मौत हो जाने का मामला सोमवार को सामने आया। घटना की सूचना मिलने पर बहरौली गांव में कोहराम मच गया। मृतक अरूण कुमार सिंह उम्र 30 वर्ष पिता स्व उदित नारायण सिंह गांव बहरौली वार्ड-2 का निवासी है। मामले में परिजनों ने बताया कि वह पिछ्ले 15 दिनों पहले ही रोजगार के लिए कर्नाटक गया था वही पर भेलारी में एलएनटी कंपनी में काम कर रहा था।
जहां ड्यूटी से वापस आने के दौरान ट्रेन से कटकर मौत हो गया। मृतक तीन भाई और एक बहन में सबसे छोटा हैं। घटना की सूचना पर गांव में मातम छाया हुआ है वही परिजनों में चित्कार मचा हुआ है। घटना की सूचना पर बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया। वही बहरौली मुखिया अजीत सिंह ने बताया कि मृतक बेहद ही होनहार युवक था। परिजन घटना की सूचना पर कर्नाटक शव लाने के लिए रवाना हो गए ।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 11, 2026क्राइमChhapra Crime News: सारण में 15 वर्षों से फरार लाल वारंटी विरेश सिंह गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट में था वांटेड
- July 11, 2026बिहारअब घर बैठे होगा जमीन-फ्लैट का निबंधन, 75 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्गों के लिए बिहार सरकार की बड़ी सौगात
- July 10, 2026छपराMNREGA Scam In Chhapra: सारण में मनरेगा की 4 योजनाओं में घोटाला, अधिकारी समेत मुखिया पर FIR दर्ज, 3.21 लाख की वसूली के आदेश
- July 10, 2026करियर – शिक्षाBPSSC Prohibition SI Exam: सारण के 26 केंद्रों पर होगी मद्य निषेध सब-इंस्पेक्टर की परीक्षा, 13 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल



