
छपरा। सारण में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां छठियार में भोज खिलाने के बहाने पहले बुलाया गया। फिर चाकू मारकर घायल कर दिया गया। मामला सारण जिले के गड़खा थाना क्षेत्र के चिंतामनगंज गांव की है। जहां छठीहार भोजन के लिए बुलाने के बहाने एक व्यक्ति को चाकू से मारकर घायल कर दी गई। मारपीट के क्रम में फायरिंग भी की गई। गड़खा थाना क्षेत्र के चिंतामनगंज निवासी घायल जपन साह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है।
जिसमें कहा कि विशंभरपुर गांव के लाल साहब राय मेरे घर आए और अपने यहां छठिहार में भोजन करने को कह कर बाइक पर बिठाकर साथ ले जाने लगे रास्ते में अंकित कुमार सिंह और श्रीराम सिंह पहले से घात लगाकर बैठे थे। तीनों व्यक्ति मिलकर चाकू से कई बार हमला किया तथा कट्टा से फायरिंग कर भाग गए । शोरगुल सुन परिजन और गांव के लोग आए और गड़खा सीएचसी में भर्ती कराया जहा से पटना रेफर किया गया। पटना इलाज के क्रम में फर्द बयान दर्ज कराई गई जिसके आधार पर गड़खा पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर करवाई कर रही है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज
- July 14, 2026Railway UpdateSpecial Train: छपरा के रास्ते चलने वाली मऊ-कोलकता स्पेशल ट्रेन का परिचालन अवधि बढ़ा, समय में हुआ बदलाव



