लायंस क्लब छपरा सारण ने मनाया अपना 25वां पदस्थापना समारोह

छपरा : विश्व की सबसे बड़ी स्वयं सेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय इकाई लायंस क्लब छपरा सारण, रघुशांति एवं लियो क्लब का पदस्थापना समारोह स्थानीय पार्टी क्लब में आयोजित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि क्लब के जिलापाल लायन विनोद अग्रवाल, उपजिलापाल गणवंत मालिक, पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मधेश्वर सिंह, प्रकाश नंदा एवं डा एस के पांडे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब के द्वारा जिला स्कूल स्थित राजेंद्र वाटिका पार्क के रख रखाव की जिम्मेवारी ली गई, बुढ़िया माई मंदिर में क्लब के द्वारा नवनिर्मित शेड का उद्घाटन किया गया एवं सदर अस्पताल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।
मौके पर जिलापाल ने कहा कि छपरा की धरती हमेशा से ऐतिहासिक रही है और आज भागलपुर से चलकर यहां आ कर और छपरा क्लब का समाज सेवा के प्रति उत्साह देखकर मैं अभिभूत हूं।उन्होंने बताया कि लायंस क्लब छपरा सारण हमेशा से डा एस के पांडे जी के नेतृत्व में छपरा में एक से बढ़कर एक सेवा कार्य करते रहा है। उपजिलापाल मलिक जी ने नए सदस्यों को शपथ दिलाई वहीं पास्ट डिस्ट्रिक्ट गवर्नर प्रकाश नंदा जी ने नई टीम को पदस्थापित किया ।
वहीं नई टीम और पदाधिकारियों द्वारा क्लब की पत्रिका आस्था का विमोचन किया गया। जरूरतमंद महिलाओं को चार सिलाई मशीन के साथ साथ पौधा रोपण का कार्यक्रम भी किया गया। इस अवसर पर निर्वतमान अध्यक्ष लायन प्रमोद मिश्रा के द्वारा बेहतरीन सेवा कार्यों के लिए क्लब के सदस्यों को पुरस्कार भी दिया गया।
इस मौके पर शहर की सभी सम्मानित संस्था जैसे रोटरी क्लब, रोटी बैंक आदि संस्थाओं ने भी शिरकत की ।
इस अवसर पर अध्यक्ष लायन रणधीर जायसवाल, सचिव मनीष सिन्हा, कोषाध्यक्ष वासुदेव गुप्ता, लायन डा एस के पांडे, लायन सीमा पांडे, प्रहलाद सोनी, जोन चेयरपर्सन प्रमोद मिश्रा, विक्की आनंद, लियो अध्यक्ष छोटू कुमार, लायन डा उदय पाठक, डा नवीन द्विवेदी, लायन राजेशनाथ प्रसाद, लायन गणेश पाठक, लायन सुधीर कुमार, लायन नवीन कुमार, लायन ए के श्रीवास्तव, लायन आशुतोष शर्मा, लियो सुप्रीम, लियो सुशांत, लियो गोलू के साथ भारी संख्या में लायन एवं लियो सदस्य मौजूद थे।कार्यक्रम की अध्यक्षता एवं अतिथियों का स्वागत लायन रणधीर जायसवाल ने की। वहीं मंच संचालन लायन मनोज वर्मा संकल्प ने कर के कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।उक्त जानकारी पी आर ओ लायन साकेत श्रीवास्तव ने दी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 10, 2026क्राइमChhapra Court: सारण में पार्थ सिंह हत्याकांड में तीन दोषियों को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया 25-25 हजार का अर्थदंड
- September 9, 2026क्राइमछपरा शहर के VIP गली के होटल में पुलिस की छापेमारी, 5 युवक और 5 युवती हिरासत में; प्रबंधन की भूमिका भी जांच के घेरे में
- September 9, 2026क़ृषिवैज्ञानिक खेती से सारण के किसान ललित नारायण ने रचा नया कृषि मॉडल, पानी की हर बूंद और जमीन के हर हिस्से का उपयोग
- September 9, 2026छपरासारण के रिविलगंज में शौच करने गये व्यक्ति की नदी में डूबने की आशंका, तलाश जारी



