पटना

बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में आया दाखिले का अवसर

यूजी ईएसी-2026 के लिए 13 मई से प्रारंभ होगा ऑनलाइन आवेदन

पटना। बिहार के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में बीई/बीटेक पाठ्यक्रम के प्रथम वर्ष में नामांकन के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो रही है।

बिहार संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद् (बीसीईसीईबी) ने स्नातक स्तरीय इंजीनियरिंग नामांकन काउंसलिंग (यूजी ईएसी) 2026 के लिए अधिसूचना जारी कर दी है।

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) (मेन) 2026 (पेपर-I) में वैध स्कोर प्राप्त करने वाले सभी अभ्यर्थी आगामी 13 मई से 5 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

वहीं 6 जून तक अपने ऑवेदन में कोई गलती होने पर उसे सुधार सकते हैं।

मेधा सूची का प्रकाशन 08 जून को होगा। ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रस्तावित तिथि 10 जून है।

माना जा रहा है कि बिहार के मेधावी विद्यार्थियों के लिए अपने ही राज्य में किफायती लागत पर प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग कॉलेजों में तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का यह बेहतर अवसर है।

बीसीईसीई पर्षद् ने सभी पात्र अभ्यर्थियों से अनुरोध किया है कि वे अंतिम तिथि की प्रतीक्षा न करते हुए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें, ताकि इंटरनेट अथवा बैंकिंग प्रणाली में किसी भी प्रकार के व्यवधान की स्थिति में कठिनाई न हो।

आरक्षण कोटि का चयन बिहार राज्य में लागू नीति के अनुरूप अत्यंत सावधानीपूर्वक करें।

ध्यान रहे कि आवेदन करने के के अंतिम समर्पण के बाद किसी भी प्रकार के संशोधन का प्रावधान नहीं है तथा भुगतान किया गया शुल्क वापस नहीं किया जाएगा।

Author Profile

Ankita Kumari
Ankita Kumari
अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

Ankita Kumari

अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

Related Articles

Back to top button