Railway Updateछपरा

Exam Special Train: UP SI भर्ती परीक्षा के अभ्यर्थियों के लिए छपरा से प्रयागराज के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन

13 से 15 मार्च तक चलेगीं परीक्षा स्पेशल ट्रेनें

छपरा। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ द्वारा आयोजित उप निरीक्षक (SI) नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की है। परीक्षार्थियों के सुगम और सुरक्षित आवागमन के लिए 13 मार्च से 15 मार्च 2026 तक विभिन्न रूटों पर तीन परीक्षा विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

रेलवे ने दिया तोहफा

रेलवे द्वारा जारी सूचना के अनुसार गाड़ी संख्या 05179 छपरा–प्रयागराज रामबाग परीक्षा विशेष ट्रेन 13 और 14 मार्च को छपरा से शाम 6:30 बजे प्रस्थान करेगी।

यह ट्रेन बलिया से 7:35 बजे, गाजीपुर सिटी से 9:20 बजे, वाराणसी से 11:00 बजे और बनारस से 11:20 बजे रवाना होगी। इसके बाद दूसरे दिन ज्ञानपुर रोड से 12:40 बजे चलकर रात 2:30 बजे प्रयागराज रामबाग पहुंचेगी।

छपरा–प्रयागराज रामबाग के बीच वापसी सेवा

वापसी में गाड़ी संख्या 05180 प्रयागराज रामबाग–छपरा परीक्षा विशेष ट्रेन 14 मार्च को सुबह 9:45 बजे प्रयागराज रामबाग से चलेगी। यह ट्रेन ज्ञानपुर रोड से 11:15 बजे, बनारस से 1:20 बजे और वाराणसी जंक्शन से 1:40 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद गाजीपुर सिटी से 3:01 बजे और बलिया से 4:10 बजे होते हुए शाम 5:45 बजे छपरा पहुंचेगी।

वहीं 15 मार्च को यही ट्रेन शाम 6:25 बजे प्रयागराज रामबाग से प्रस्थान करेगी। यह ज्ञानपुर रोड से 7:25 बजे, बनारस से 9:05 बजे और वाराणसी जंक्शन से 9:25 बजे चलेगी। इसके बाद गाजीपुर सिटी से 11:05 बजे होते हुए अगले दिन बलिया से 1:15 बजे चलकर सुबह 3:50 बजे छपरा पहुंचेगी। यह ट्रेन ICF सीबीसी रेक से संचालित की जाएगी।

मेमू ट्रेन का भी होगा परिचालन

इसके अलावा मेमू रेक से संचालित गाड़ी संख्या 05192 आजमगढ़–गोरखपुर परीक्षा विशेष ट्रेन 13, 14 और 15 मार्च को आजमगढ़ से दोपहर 2:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन मऊ से 2:55 बजे, भटनी से 4:30 बजे और देवरिया सदर से 4:55 बजे चलकर शाम 6:30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।

वापसी में भी चलेगी विशेष ट्रेन

वापसी यात्रा में गाड़ी संख्या 05191 गोरखपुर–आजमगढ़ परीक्षा विशेष ट्रेन 13, 14 और 15 मार्च को गोरखपुर से रात 8:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन देवरिया सदर से 8:58 बजे, भटनी से 9:25 बजे और मऊ से 10:55 बजे होते हुए अगले दिन रात 12:30 बजे आजमगढ़ पहुंचेगी।

इसी प्रकार मेमू रेक से संचालित गाड़ी संख्या 05185 गोरखपुर–बलिया परीक्षा विशेष ट्रेन 13, 14 और 15 मार्च को गोरखपुर से रात 8:30 बजे प्रस्थान करेगी।

यह ट्रेन देवरिया सदर से 8:58 बजे, भटनी से 10:05 बजे और मऊ से 11:45 बजे होते हुए अगले दिन रात 2:30 बजे बलिया पहुंचेगी। रेलवे प्रशासन का कहना है कि इन विशेष ट्रेनों के संचालन से परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को काफी सहूलियत मिलेगी। साथ ही वे समय पर अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंच सकेंगे।

Author Profile

Ankita Kumari
Ankita Kumari
अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

Ankita Kumari

अंकिता कुमारी पत्रकारिता की छात्रा हैं। वर्तमान में वह संजीवनी समाचार डॉट कॉम के साथ इंटर्नशिप कर रही हैं और समाचार लेखन व फील्ड रिपोर्टिंग में सक्रिय रूप से जुड़ी हुई है।

Related Articles

Back to top button