रेल यात्रियों को झटका: गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस का परिचालन 28 फरवरी तक रद्द

छपरा। पूर्वोत्तर रेलवे के मशरक थावे के रास्ते गोरखपुर से पाटलिपुत्र तक चलने वाली गोरखपुर-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस ट्रेन का परिचालन रेलवे प्रशासन द्वारा 28 फरवरी तक रद्द कर दिया गया है। यह फैसला अपरिहार्य कारणों से लिया गया है।
ट्रेन संख्या 15080/15079, जो गोरखपुर और पाटलिपुत्र के बीच संचालित होती है, 24 से 28 फरवरी 2025 तक पूरी तरह से निरस्त रहेगी। इसके कारण इस मार्ग से यात्रा करने वाले यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना को फिर से बनाएं और रद्दीकरण के कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है।
Author Profile

Latest entries
क्राइमJune 12, 2026सारण में पत्नी की हत्या कर शव को किया गायब, तीन साल बाद कोर्ट से मिली उम्र कैद की सजा
क्राइमJune 12, 2026सारण में जहरीली शराब पिलाकर हत्या मामले का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
क्राइमJune 11, 2026Saran Crime News: चोरी की बाइक बनी राजदार, खुल गया हथियार और शराब कारोबार का खेल
Railway UpdateJune 11, 2026रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा का ‘फुल चेकअप’, फायर सेफ्टी ऑडिट से उजागर होंगी कमियां



