छपरा

छपरा में अब नहीं लगेगा जाम! फ्लाईओवर-वीयूपी को मिली रफ्तार, भारी वाहनों के लिए नई व्यवस्था लागू

निर्माण एजेंसियों व ट्रैफिक बल को दिए सख्त निर्देश

छपरा। छपरा में बढ़ते यातायात दबाव और निर्माणाधीन फ्लाईओवर/अंडरपास कार्यों के बीच सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव और वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार संयुक्त रूप से फील्ड में उतरे। अधिकारियों ने मेथवलिया चौक, उमधा चौक, मेहिया चौक, मेडिकल कॉलेज मोड़, विसुनपुरा, झंगा चौक से होते हुए वीर कुंवर सिंह सेतु (आरा पुल) के दक्षिणी छोर स्थित भोजपुर जिला बॉर्डर तक स्थलीय निरीक्षण कर ट्रैफिक रेगुलेशन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान निर्माण एजेंसियों, ट्रैफिक पुलिस और संबंधित पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्य पूर्ण करने तथा प्रभावी मॉनिटरिंग के निर्देश दिए गए।

मेथवलिया चौक

  • मार्च माह के अंत तक फ्लाईओवर कार्य पूर्ण कर चालू करने का निर्देश।
  • ट्रैफिक पोस्ट हेतु स्थल चिन्हित; शीघ्र निर्माण का आदेश।
  • सीसीटीवी व पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश।
  • लेन पृथक्करण के लिए रिफ्लेक्टरयुक्त बोल्डर लगाने का निर्देश।
  • फ्लाईओवर के पश्चिमी छोर स्थित यू-टर्न पर ट्रैफिक पुलिस तैनाती।
  • पश्चिमी छोर पर लेन मार्किंग रिफ्लेक्टरयुक्त बोल्डर से सुनिश्चित करने का निर्देश।
  • धूलकण कम करने के लिए पानी का निरंतर छिड़काव।
  • ROW (राइट ऑफ वे) में अवैध पार्किंग पर सख्त जुर्माना।

उमधा चौक

  • फ्लाईओवर कार्य अप्रैल अंत तक पूर्ण करने का स्पष्ट निर्देश।
  • 15 दिनों के भीतर सर्विस लेन चालू करने का आदेश।
  • ट्रैफिक पोस्ट के लिए स्थल चिन्हित कर शीघ्र क्रियाशील करने का निर्देश।

मेहिया चौक

  • सर्विस लेन 10 मार्च तक पूर्ण करने का निर्देश।
  • फ्लाईओवर के उत्तर व दक्षिण दोनों ओर ट्रैफिक पोस्ट निर्माण।
  • ROW में अवैध पार्किंग पर कड़ी कार्रवाई।
  • ROW में संचालित गैराज/व्यावसायिक इकाइयों पर कार्रवाई का निर्देश।

माला (मेडिकल कॉलेज) मोड़ – वी.यू.पी. (Vehicular Under Pass)

  • पूर्वी सर्विस लेन 24 घंटे में चालू करने का निर्देश।
  • VUP का एक लेन मार्च अंत तक तथा दूसरा लेन मई माह तक चालू करने का आदेश।

विसुनपुरा

  • बाईं ओर के डायवर्सन मार्ग को अगले दिन तक चालू करने का निर्देश।
  • ट्रैफिक पोस्ट हेतु स्थल चिन्हित; शीघ्र संचालन सुनिश्चित करने का आदेश।

झंगा चौक

  • ट्रैफिक पोस्ट के समीप वॉचटावर निर्माण का निर्देश, ताकि ऊंचाई से निगरानी संभव हो।

वीर कुंवर सिंह सेतु (आरा पुल) पर विशेष व्यवस्था

  • पुल के दोनों ओर केवल बाईं लेन में ही भारी वाहनों का परिचालन।
  • बीच की एक-एक लेन सामान्य वाहनों के लिए आरक्षित।
  • ओवरटेकिंग पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश।
  • दक्षिणी छोर (जिला बॉर्डर) पर खनन विभाग को शीघ्र चेकपोस्ट क्रियाशील करने का आदेश।
  • दोनों ओर के चेकपोस्ट पर तैनात ट्रैफिक बल आपसी समन्वय से निर्धारित लेन व्यवस्था लागू करेंगे।

तकनीकी मॉनिटरिंग और समन्वय

  • सभी चिन्हित स्थलों पर ट्रैफिक पोस्ट का शीघ्र निर्माण।
  • सीसीटीवी कैमरा, शौचालय व पेयजल सुविधा सुनिश्चित करने का निर्देश।
  • भोजपुर जिला प्रशासन के साथ ट्रैफिक रेगुलेशन हेतु व्हाट्सऐप ग्रुप के माध्यम से रियल-टाइम अपडेट साझा कर प्रभावी मॉनिटरिंग।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी सदर, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर, पुलिस उपाधीक्षक (ट्रैफिक), एनएचएआई की निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि, अंचलाधिकारी सदर छपरा, अंचलाधिकारी गरखा तथा संबंधित थानों के प्रभारी उपस्थित रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि निर्माण कार्यों की समयसीमा में पूर्णता, लेन अनुशासन और अवैध पार्किंग पर सख्ती के जरिए शहर में सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

Author Profile

Ganpat Aryan
Ganpat Aryan
वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Ganpat Aryan

वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।

Related Articles

Back to top button