
Chhapra Abhishek Pandey Gun shot Case: छपरा शहर के भगवानबाजार थाना क्षेत्र में होटल के बाहर हुई गोलीबारी की घटना को लेकर पुलिस की कार्रवाई तेज कर दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के निर्देश पर गठित विशेष अनुसंधान दल (SIT) द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
Chhapra Crime News: छपरा में बेखौफ अपराधियों ने होटल मैनेजर को मारी गोली, पीएमसीएच रेफर
पूर्व से चल रहा है विवाद
पुलिस के अनुसार यह घटना 01 फरवरी 2026 की शाम लगभग 06:38 बजे भगवानबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक होटल के पास घटित हुई थी। जांच में सामने आया है कि जख्मी पंकज कुमार पाण्डेय और अभियुक्त सोनू सिंह एवं कालू सिंह के बीच पूर्व से आपसी विवाद चला आ रहा था। इसी विवाद को लेकर भगवानबाजार चौक स्थित पीएनबी एटीएम के पास दोनों पक्षों में कहासुनी हुई थी।
इसके बाद पंकज कुमार पाण्डेय होटल चला गया था। घटना की सूचना मिलने पर उसका छोटा भाई अभिषेक कुमार पाण्डेय पीएनबी एटीएम के पास पहुँचा, जहाँ उसने सोनू सिंह, कालू सिंह और रितिक सिंह के साथ गाली-गलौज की थी। इसी बात से नाराज होकर रितिक सिंह ने होटल के पास जाकर अभिषेक कुमार पाण्डेय पर गोली चला दी, जिससे वह जख्मी हो गया। मारपीट के दौरान पंकज कुमार पाण्डेय भी घायल हुआ था।
घटना में घायल दोनों युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल, छपरा में भर्ती कराया गया था, जहाँ चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति अब सामान्य है।
भगवान बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज
इस मामले में जख्मी पंकज कुमार पाण्डेय के फर्द बयान के आधार पर भगवानबाजार थाना में कांड संख्या 87/26 दर्ज किया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अभियुक्त रितिक सिंह तथा जख्मी पंकज कुमार पाण्डेय के विरुद्ध पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और दोनों पूर्व में जेल जा चुके हैं।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1 के नेतृत्व में गठित SIT द्वारा आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि शीघ्र ही मामले का सफल उद्भेदन कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
Railway UpdateMarch 19, 2026चैत्र नवरात्रि पर छपरा के श्रद्धालुओं को बड़ी राहत, मैहर स्टेशन पर 20 ट्रेनों का अस्थायी ठहराव
करियर – शिक्षाMarch 19, 2026Navodaya Vidyalaya Result: वुडबाइन स्कूल के 11 छात्रों ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में मारी बाजी
क्राइमMarch 14, 2026Crime News Saran:सारण में नाबालिग की संदिग्ध मौत का मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, रेप की पुष्टि नहीं? डूबने से हुई है मौत
Railway UpdateMarch 10, 2026Train Updates: छपरा-गोरखपुर पैसेंजर समेत 3 ट्रेन कैंसिल, कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट







