
छपरा। शहर में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए, जब भगवान बाजार थाना क्षेत्र के वीआईपी गली में स्थित होटल ललिता के मैनेजर को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मार दी। यह सनसनीखेज वारदात रविवार देर शाम की है, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। गोली लगने से घायल मैनेजर को गंभीर हालत में पटना पीएमसीएच रेफर किया गया है।
होटल से जबरन ले जाने की कोशिश, विरोध पर की फायरिंग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोपा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी स्व. सुभाष पांडे के पुत्र 26 वर्षीय अभिषेक कुमार पांडेय होटल ललिता में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। अभिषेक ने बताया कि वह होटल के काउंटर पर बैठा था, तभी बाइक पर सवार दो अपराधी वहां पहुंचे और जबरन उसे होटल से बाहर खींचकर अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगे।
जब अभिषेक ने इसका विरोध किया, तो एक अपराधी ने कमर से पिस्तौल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान गोली अभिषेक की जांघ में लग गई, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ा।
भाई के साथ भी की गई मारपीट
घटना के समय काउंटर पर मौजूद अभिषेक के भाई 35 वर्षीय पंकज कुमार पांडेय ने जब उसे बचाने की कोशिश की, तो अपराधियों ने उसके साथ भी मारपीट की। घायलों के अनुसार, घटनास्थल पर करीब तीन राउंड फायरिंग की गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक अपराधी फरार हो चुके थे।
सदर अस्पताल से पीएमसीएच रेफर
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तुरंत सदर अस्पताल, छपरा में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल अभिषेक कुमार पांडेय को बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया गया। पंकज कुमार पांडेय का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।
पुलिस जांच में जुटी, अपराधियों की तलाश जारी
घटना की सूचना मिलते ही भगवान बाजार थानाध्यक्ष सुभाष कुमार सिंह अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों से पूछताछ की। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। घटना के पीछे की वजहों की भी गहन जांच की जा रही है। वीआईपी गली जैसे संवेदनशील और व्यस्त इलाके में हुई इस फायरिंग की घटना ने एक बार फिर शहर की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजर पुलिस की कार्रवाई पर टिकी है कि अपराधियों को कितनी जल्द सलाखों के पीछे पहुंचाया जाता है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 26, 2026क्राइमChhapra News: मांझी में पुलिस की नाकेबंदी से पकड़ा गया पिकअप, 5 मवेशी बरामद; दो आरोपी दबोचे
- September 26, 2026Railway Updateछपरा-सीवान होकर दौड़ेगी सियालदह-गोरखपुर स्पेशल, त्योहारों में रेल यात्रियों को बड़ा सहारा
- September 26, 2026छपराChhapra Flood Alert: गंडक में बढ़ेगा पानी तो क्या होगा? सारण प्रशासन अलर्ट, तटबंधों की 24 घंटे निगरानी के निर्देश
- September 24, 2026Railway Updateत्योहारों में छपरा से कोलकाता का सफर होगा आसान, बनारस-कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन



