
छपरा। सारण जिले के मशरक थाना क्षेत्र के बेन छपरा गांव में एक हलुआई की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। परिजनों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए थाना परिसर के सामने मुख्य सड़क पर शव रखकर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर सुस्त कार्रवाई का आरोप लगाते हुए सड़क जाम कर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया।
घटनास्थल पर पहुंचे डीएसपी
घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी संजय कुमार सुधांशु, इंस्पेक्टर इंद्रजीत महतो एवं मशरक थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मदद से अधिकारियों ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया, जिसके बाद सड़क जाम समाप्त हुआ और आवागमन बहाल कराया गया।
शादी समारोह में गया था हलुआई का काम करने
मृतक की पहचान बेन छपरा गांव निवासी संत कुमार साह के 30 वर्षीय पुत्र गजेंद्र कुमार साह के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गजेंद्र पेशे से हलुआई था। मृतक के पिता ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि सढ़वारा निवासी शत्रोहन साह उसे शादी समारोह में काम करने के लिए डुमरसन गांव लेकर गया था। इसी दौरान फोन कर परिजनों को सूचना दी गई कि गजेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया है।
परिजन जब मशरक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, तब चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल छपरा रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
परिजनों का आरोप है कि मृतक के शरीर पर गंभीर चोट और पिटाई के निशान थे, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। वहीं जिस व्यक्ति के साथ वह शादी समारोह में गया था, उसके फरार होने से मामला और भी संदिग्ध हो गया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा मौत के कारणों का खुलासा
डीएसपी संजय कुमार सुधांशु ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है तथा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा।
इधर अपर थानाध्यक्ष सम्पूर्णानंद ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा मामले की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि मामला सड़क दुर्घटना का है या फिर हत्या का।
मृतक गजेंद्र कुमार साह शादीशुदा था और अपने पीछे पत्नी, एक बेटी तथा दो छोटे बेटों को छोड़ गया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
क्राइमJune 24, 2026Bharat Tiwari: भरत तिवारी मुठभेड़ मामले में बड़ा फैसला, रिटायर्ड हाईकोर्ट जज करेंगे जांच
छपराJune 24, 2026सारण के अमनौर बाईपास सड़क परियोजना के भूमि अधिग्रहण में आयेगी तेजी, विशेष कैंप में रैयतों को मिलेगा मुआवजा
बिहारJune 24, 2026Khas Mahal Ki Jamin: खास महाल की जमीन पर दशकों से रह रहे लोगों को मिलेगा मालिकाना हक, 30 हजार परिवारों को मिलेगा भूमि पर्चा
TechnologyJune 24, 2026BSNL Recharge Offer: BSNL का ₹225 वाला प्लान बना चर्चा का विषय, कम कीमत में 75GB डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग







