Ajit Pawar Plane Crash: महाराष्ट्र के डिप्टी अजीत पवार का प्लेन क्रैश में मौत
महाराष्ट्र के डिप्टी CM अजीत पवार सहित चार की मौत
Ajit Pawar Plane Crash: बुधवार सुबह महाराष्ट्र के बारामती में एक चार्टर्ड विमान हादसे का शिकार हो गया, जिसमें महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार समेत कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब विमान बारामती एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान रनवे से उतर गया।
बताया जा रहा है कि अजीत पवार मुंबई से एक प्राइवेट चार्टर्ड विमान में यात्रा कर रहे थे, और बारामती में लैंडिंग के समय यह दुर्घटना हुई। विमान में उनके साथ उनके पर्सनल असिस्टेंट, सुरक्षाकर्मी तथा प्लेन स्टाफ भी सवार थे, जो हादसे में अपनी जान गंवा बैठे।
हादसे के बाद बचाव एवं राहत कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया, लेकिन गंभीर रूप से घायल अजीत पवार और अन्य यात्रियों को अस्पताल ले जाते समय ही मृत घोषित कर दिया गया।
घटना के कारणों का पता लगाने के लिए स्थानीय प्रशासन और प्रशासनिक एजेंसियां घटनास्थल पर मौजूद हैं और आगे की जांच जारी है। हादसे के कारणों का अभी तक आधिकारिक तस्वीर स्पष्ट नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार विमान लैंडिंग के दौरान असंतुलित होकर रनवे से उतर गया।
राज्य भर में इस हादसे से गहरा शोक व्याप्त है और राजनीतिक दायरे में भी भारी गम का माहौल है क्योंकि अजीत पवार महाराष्ट्र के महत्वपूर्ण राजनेता और लंबे समय तक सेवा देने वाले उपमुख्यमंत्री थे।
खबर लगातार अपडेट की जा रही है…..
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- November 2, 2026क्राइमFIR में आपका नाम और मोबाइल नंबर है? सावधान! पुलिस बनकर फोन कर रहे साइबर ठग, गिरफ्तारी का डर दिखाकर मांग रहे पैसे
- November 2, 2026क्राइमChhapra Crime News: मां के कथित प्रेम संबंध का राज खुलने के डर से चाचा बना हत्यारा, 9 साल के भतीजे को मार डाला
- October 31, 2026क़ृषिअब सुधा बूथ की तर्ज पर बने फ्रेश कैच कियोस्क पर मिलेंगी ताजी मछलियां
- October 31, 2026करियर – शिक्षाछपरा में STET परीक्षा को लेकर 500 गज के दायरे में निषेधाज्ञा लागू, साइबर कैफे और फोटो कॉपी दुकानें रहेंगी बंद



