
छपरा। सारण जिले के पहलेजा थाना क्षेत्र में हुए शिक्षक अरविंद कुमार उर्फ़ सनोज हत्याकांड का पुलिस ने पूरी तरह उद्भेदन कर लिया है। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित कुल तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारियों के साथ ही हत्या में इस्तेमाल देशी पिस्तौल और दो मैग्जीन भी बरामद कर ली गई है। इससे पहले SIT की कार्रवाई में हथियार सप्लाई करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को भारी मात्रा में अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है।
एसएसपी सारण के निर्देश पर गठित SIT लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही थी। इसी क्रम में कांड के मुख्य आरोपी साहिल कुमार उर्फ गोलू को पुलिस ने धर दबोचा। पूछताछ में साहिल ने हत्या का कारण एक कथित प्रेम प्रसंग से उपजे विवाद और परिजनों के साथ बदसलूकी को बताया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने स्वीकार किया कि हत्या में प्रयुक्त हथियार को उसने अपने दोस्त के पास छिपा दिया था।
साहिल की निशानदेही पर पहलेजा थाना पुलिस ने तत्काल छापेमारी कर हथियार बरामद किया और उसके साथ जुड़े दो अन्य अभियुक्त नितीश कुमार और गोलू कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। बरामद हथियार को लेकर पहलेजा थाना में एक अलग प्राथमिकी (कांड संख्या 132/25) दर्ज की गई है। पुलिस अब मामले की आगे की विधिसम्मत कार्रवाई कर रही है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
- साहिल कुमार उर्फ गोलू, पिता–राकेश महराज, निवासी–खरीका, थाना पहलेजा, सारण
- नितीश कुमार, पिता–राजू राय, निवासी–चौसिया, थाना सोनपुर, सारण
- गोलू कुमार, पिता–अशोक राय, निवासी–चौसिया, थाना सोनपुर, सारण
मुख्य आरोपी साहिल कुमार का आपराधिक इतिहास
पहलेजा थाना कांड संख्या 63/24 (धारा 341, 323, 324, 307, 504, 506, 34 भादवि एवं 27 आर्म्स एक्ट) (अन्य आपराधिक इतिहास की जांच जारी)
जब्त सामान
- देशी पिस्तौल – 01
- मैग्जीन – 02
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर, अमर उजाला और हिन्दुस्थान समाचार में सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
बिहारMay 30, 2026NFHS-6 Survey Report: बिहार में ‘डबल हेल्थ संकट’! गांव में कुपोषण, शहरों में तेजी से बढ़ रहा मोटापा
छपराMay 30, 2026सारण में बनेंगे 13 नये प्रखंड कार्यालय, सोलर-लिफ्ट-जनरेटर से लैस होंगे नए भवन
करियर – शिक्षाMay 29, 2026अब प्राइवेट स्कूलों की नहीं चलेगी मनमानी, जांंच के लिए जुलाई में चलेगा सघन अभियान
छपराMay 27, 2026Chhapra Solar Mela: अपने घर के छत पर लगाइए सोलर, जिंदगी भर पाइए मुफ्त बिजली!







