
रिविलगंज (सारण)। सोशल मीडिया पर अवैध हथियार का प्रदर्शन करने वाले युवक के खिलाफ रिविलगंज थाना पुलिस ने त्वरित और सख्त कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के पास से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रिविलगंज थाना पुलिस को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने की सूचना मिली, जिसमें एक युवक खुलेआम देशी कट्टा का प्रदर्शन करता नजर आ रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल वायरल वीडियो का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान मोहम्मद राजा अली उर्फ शाहरुख अली, पिता- सेराजुद्दीन अंसारी, निवासी मुबारकपुर, थाना- रिविलगंज, जिला- सारण के रूप में की गई।
पहचान के बाद रिविलगंज थाना पुलिस ने बिना देरी किए छापेमारी की कार्रवाई की और उक्त युवक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की निशानदेही पर उसके घर से एक देशी कट्टा एवं 11 जिंदा कारतूस बरामद किए गए।
इस संबंध में रिविलगंज थाना में कांड संख्या-412/25, दिनांक- 16.12.25 के तहत धारा 25 (1-बी) ए, 26, 35 एवं 30 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस द्वारा अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया पर हथियारों का प्रदर्शन करना गंभीर अपराध है और इस तरह की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। आम लोगों से भी अपील की गई है कि यदि कहीं भी अवैध हथियार या आपराधिक गतिविधि से जुड़ा कोई वीडियो या सूचना मिले, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
जप्त सामानों का विवरण :
- देशी कट्टा – 01
- जिंदा कारतूस – 11
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम :
थानाध्यक्ष, रिविलगंज थाना एवं थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- July 14, 2026बिहारPatna Helicopter Joy Ride: अब बिहार की वादियों और विरासत का हवाई सफर, हेलिकॉप्टर सेवा शुरू होते ही सीटें फुल
- July 14, 2026छपराRation Card: सारण में राशन कार्ड से वंचित परिवारों की होगी घर-घर तलाश, 49 हजार से अधिक बनेगा नया राशन कार्ड
- July 14, 2026छपरासारण में मनरेगा योजनाओं में भ्रष्टाचार पर DDC का बड़ा एक्शन, मुखिया और BDC समेत 7 पर FIR दर्ज
- July 14, 2026छपराछपरा में बुजुर्गों के लिए बड़ी सौगात: 70 वर्ष से अधिक आयु वालों का होगा पूरी तरह निशुल्क इलाज



