
छपरा। मंडल कारा छपरा में बंद 10 कुख्यात अपराधियों को अब दूसरी जेलों में स्थानांतरित किया जाएगा। इसको लेकर जिलाधिकारी अमन समीर ने संबंधित विभाग को ट्रांसफर का प्रस्ताव भेज दिया है। जेल में बढ़ती आपराधिक सक्रियता, नेटवर्किंग और सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है।
जिलाधिकारी अमन समीर और वरीय पुलिस अधीक्षक कुमार आशीष ने मंडल कारा का औचक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण में जेल की आंतरिक व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, कैदियों की गतिविधियों पर निगरानी, CCTV कैमरों की स्थिति और जेलकर्मियों की सतर्कता को बारीकी से परखा गया।
अपराधियों की गतिविधियों पर सतर्क निगरानी
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी ने बताया कि मंडल कारा में बंद 10 कुख्यात अपराधियों को चिन्हित कर उनके अन्यत्र जेल ट्रांसफर की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। जेल की शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इन अपराधियों को अन्य जेलों में स्थानांतरित किया जाना आवश्यक है। साथ ही अन्य कैदियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
Saran News: DM द्वारा आर्थिक दंड लगाने के बाद भी नहीं सुधरे CO साहब, ‘प्रपत्र-क’ गठित कर कार्रवाई का आदेश |
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल में सुरक्षा को और पुख्ता बनाने के लिए कई दिशा-निर्देश जारी किए। इनमें CCTV कैमरों की मरम्मत और अपग्रेडेशन, जेलकर्मियों की ड्यूटी में पारदर्शिता, और कैदियों के बीच होने वाली बातचीत व गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए रखने की बात कही गई। इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी (सदर), अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-1), भगवान बाजार थाना प्रभारी, और जेल प्रशासन के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
किन अपराधियों का होगा ट्रांसफर?
| सूत्रों के अनुसार, ट्रांसफर के लिए चिन्हित अपराधी हत्या, अपहरण, रंगदारी और संगठित अपराध जैसे गंभीर मामलों में सजायाफ्ता या विचाराधीन हैं। इनमें कई अपराधी ऐसे भी हैं, जिन पर जेल के भीतर से अपराध संचालन के आरोप हैं। |
छपरा जेल से कुख्यात अपराधियों का ट्रांसफर न केवल जेल सुरक्षा को मजबूत करेगा, बल्कि जेल के भीतर चल रही आपराधिक गतिविधियों पर भी लगाम लगाने में मददगार होगा। जिला प्रशासन की यह सख्त कार्रवाई एक स्पष्ट संदेश है कि जेल अनुशासन भंग करने वालों पर अब कोई नरमी नहीं बरती जाएगी।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- September 20, 2026क्राइमसारण में शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लाखों रूपये के शराब के साथ 17 करोबारी दबोचे गए
- September 20, 2026करियर – शिक्षासारण में मदरसा शिक्षक के बेटे रैयान ने अंग्रेजी में पास किया यूजीसी नेट
- September 20, 2026छपराछपरा में कार्यपालक सहायकों ने भरी हुंकार, राज्यकर्मी का दर्जा पाने के लिए चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान
- September 20, 2026क्राइमChhapra Court: पांच साल जेल में रहने के बाद हत्या केस में बाइज्जत बरी, साक्ष्यों के आधार पर अदालत का फैसला



