अब छपरा में शहर नगर निगम द्वारा चलाया जायेगा बस और पिंक ऑटो, एम्बुलेंस की होगी खरीदारी

छपरा। अब छपरा शहर में नगर निगम के द्वारा बस और पिंक ऑटो चलाया जाएगा। अब नगर निगम एम्बुलेंस की खरीदारी भी करेगा। महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता, की अध्यक्षता मे सामान्य बोर्ड बैठक की गई l जिसमे वित्तीय वर्ष 2024 -2025 बजट को सदन मे पास कराने के लिए बैठक बुलाई गई। सभी वार्ड सदस्यों के द्वारा बजट को पास कराने के पहले उपस्थापन कराने कि बात उठायी गई l जिसमे बेघरो के लिए सबके आवास योजना के तहत 1100 किया जायेगा।
जिनके पास जमीन नहीं है उसके लिए नगर निगम के तरफ से आवास बनाकर दिया जायेगा l अथितियों के ठहरने के लिए स्थायी एवं अस्थायी रैन बसेरा के निर्माण एवं रख रखाव का व्यस्था,सबसे बड़ी बात है कि मुख्य रूप से शहरी गरीबो के विकास पर इस बजट का 26% खर्च करने का प्रावधान रखा गया है।
मलिन बस्ती उदारीकरण, सामुदायिक भवन का निर्माण एवं मरम्मती, निगम क्षेत्र मे पुस्तकालय अध्यन केंद्र का निर्माण, छात्रों के लिए छात्रवृति योजना एवं कैरियर कॉउंसलिंग, निगम आपके द्वार योजना का शुभारम्भ, माननीय पार्षद के लिए एक एक प्रिंटर का प्रावधान, निगम क्षेत्र मे प्रदुषण नियंत्रण एवं रोकथाम के लिए पहल, निगम क्षेत्र मे पेड़ लगाना,निगम क्षेत्र मे शौचालय एवं प्रसाधन का व्यस्था, निगम क्षेत्र मे यात्री बस सेवा एवं पिंक ऑटो का शुरुवात, निगम क्षेत्र मे सड़को एवं पथ निर्माण एवं रख रखाव, हर घर नल योजना का प्रावधान, एम्बुलेंस, शव साधन एवं डिप फ्रिजर का क्रय, वृद्ध आश्रय स्थल योजना, 24×7 शिकायत केंद्र का व्यवस्था, निगम क्षेत्र मे CCTV कैमरा लगाना एवं डिजिटल मॉनिटरिंग रूम का निर्माण, इत्यादी बातों को इस बजट के भाषण मे महापौर लक्ष्मी नारायण गुप्ता के द्वारा कहा गया।
महापौर के द्वारा कहा गया की माननीय वार्ड पार्षद के सभी बातों का ध्यान मे रखकर बजट तैयार किया गया है। बैठक मे उप महापौर रागनी देवी,सशक्त स्थायी समिति सदस्य,अपर समहर्ता सह प्रभारी नगर आयुक्त , बिहार विधान पार्षद सदस्य डॉ वीरेन्द्र नारायण यादव,उप नगर आयुक्त, सिटी मैनेजर, विधायक प्रतिनिधि छपरा विधानसभा, सभी पदाधिकारी एवं नगर निगम के कर्मी मौजूद थे।
Author Profile

- वर्ष 2015 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय है। दैनिक भास्कर और हिन्दुस्थान समाचार न्यूज एजेंसी में जिला प्रतिनिधि के तौर पर सेवाएं दीं। उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए कई मंचों से सम्मानित। वर्तमान में संजीवनी समाचार डॉट कॉम में Publisher & Editor-in-Chief के रूप में निष्पक्ष और जनहितकारी डिजिटल पत्रकारिता में निरंतर सक्रिय है।
Latest entries
- October 15, 2026छपराछपरा में दुर्गापूजा पंडालों की होगी कड़ी निगरानी, CCTV, अलग प्रवेश-निकास और मजबूत बैरिकेडिंग अनिवार्य
- October 15, 2026छपराTraffic Chhapra: छपरा में दशहरा को लेकर बदलेगी यातायात व्यवस्था, 17 अक्टूबर से मूर्ति विसर्जन तक लागू रहेंगे प्रतिबंध
- October 14, 2026छपरासारण में शिक्षा विभाग में बड़ा खेल! फर्जी शिक्षकों के नाम पर 8.84 लाख का वेतन भुगतान, सात के खिलाफ नामजद FIR
- October 8, 2026छपरासारण में बाढ़ में ड्यूटी से गायब अफसर-कर्मियों पर गिरी गाज, प्रधान लिपिक निलंबित; FIR दर्ज करने का आदेश



